KAIMGANJ NEWS तहसील परिसर से अधिवक्ता की टेविल का लॉक तोड़ चोर कर ले गए चोरी

Picsart 25 07 26 18 30 34 036

KAIMGANJ NEWS – तहसील मुख्य गेट पर सुरक्षा हेतु स्थित पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई घटना से वकीलों में आक्रोश
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कस्वा पुलिस चौकी तहसील के मुख्य गेट पर स्थित है, फिर भी चोरों व उठाईगीरों ने अपनी करतूत का आभास कराते हुए परिसर में रखी वकील की टेविल का लाँक तोड़कर मुकदमा पैरवी की फाइलें तथा नकदी चोरी कर ली । घटना से वकीलों में आक्रोश है । बताया गया कि
नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी नजीर खां पेशे से वकील है और वह तहसील में ही बैठकर वकालत का काम करते हैं । शुक्रवार को वह अपना कार्य निपटाकर टेबिल की नीचे लगी दराज में ताला लगाकर घर चले गए थे।

Picsart 25 07 15 16 12 33 678
आज शनिवार को सुबह आसपास के साथी वकील मौके पर पहुंचे तो उनकी टेबिल के नीचे सामान बिखरा देख अवाक रह गए। उन्होंने वकील नाजिर खां को जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि चोर / उच्चके उनके टेबिल के नीचे लगी दराज से महत्वपूर्ण मुकदमों, बैनामा की फाइल और महत्वपूर्ण पत्रावली और कुछ रुपए चुरा ले गए । घटना की जानकारी पड़ोस में स्थित कस्बा चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वकीलों ने बताया कि तहसील परिसर में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी चोरी जैसे मामले का खुलासा नहीं हुआ है। इससे क्षुब्ध वकीलों ने नाराजगी के साथ ही सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर घटनाओं का समय रहते पता लगाने की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes