KAIMGANJ NEWS महिलाओं ने मां फूलमती देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर गंगा से पावन जल भरकर आस्था पूर्ववक सोन सर्वा प्राचीन शिव मंदिर में किया भोले का जलाभिषेक

Picsart 25 07 26 18 12 59 261

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
देवो के देव आदि देव भगवान भोले के प्रति आस्था व्यक्त कर महिलाओं की कांवड टोली ने नगर के फूलमती मंदिर में पूजा अर्चना कर गंगा के पावन तट ढाई घाट से गंगा जल लाकर नगर के उत्तर दिशा में बूढ़ी गंगा तट पर स्थित प्राचीन सोन सर्वा मंदिर पर शिव का जलभिषेक कर कांवड चढ़ाई । नगर के मोहल्ला सड़वाड़ा से शिवभक्त महिलाओं की एक टोली ने शनिवार को पूरी श्रद्धा के साथ फूलमती देवी मंदिर पहुंचकर कांवड़ पूजन किया।

Picsart 25 07 15 16 44 32 176

मंत्रोच्चारण के बीच जलपात्रों को कांवड़ में सजाया गया और मंगल गीतों के साथ टोली ढाईघाट के लिए रवाना हुई। महिलाओं ने ढाईघाट पहुंचकर वहां से पवित्र गंगा जल भरा। टोली में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि वे जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए नगर से उत्तर दिशा में स्थित प्राचीन सोम सरवा शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगी।श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्रेरित कांवड टोली में शामिल महिलाओं के चेहरे पर उत्साह और भक्ति की अनोखी आभा देखी गई। संकीर्तन के स्वर और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच वातावरण पूरी तरह शिव भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु महिलाओं ने कहा कि यह पदयात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और परमेश्वर की कृपा प्राप्ति का मार्ग है। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त उत्साही महिलाओं में बबीता वर्मा, मेघा गुप्ता सोनाली वर्मा, नीतू गुप्ता, अनीता अग्निहोत्री, शिल्पी, निशा सहित अन्य श्रद्धालु महिलाएं सम्मिलित रहीं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घर के भीतर ‘मौत का जाल’: तहमद के फंदे में कसा मिला ग्रामीण, हत्या या साजिश

KAIMGANJ NEWS – निजामुद्दीनपुर में सनसनी, बंद कमरे में मिला शव, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जुटी जांच[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 फर्जी फर्मों का जाल बिछाकर जीएसटी में सेंध! क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड गिरफ्तार 🔥

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। जनपद में जीएसटी चोरी के एक संगठित खेल का पर्दाफाश करते[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes