KAIMGANJ NEWS मनाभिषेक समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को ग्रहण कराई शपथ

Picsart 25 07 26 16 31 58 597

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
शिक्षण संस्थान सीपी विद्या निकेतन में मानाभिषेक समारोह आयोजित कर विद्यालय की नव निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को दायित्व निर्वहन पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । कार्यकम का शुभारंभ मुख्य व विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया । समारोह प्रारंभ में ही स्वागत गीत के तुरंत बाद स्कूली बच्चे मार्च पास्ट करते हुए मंच पर आए । जहां उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । पूरा कार्यकम खेल व शारीरिक शिक्षक सउद हसन खां, एमआर ग्वाल , आदित्य राठौर , अजय साहनी , पल्लवी मिश्रा, व राघवेन्द्र के सराहनीय योगदान से संपन्न हुआ । इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रुपेश गुप्ता व हिमांशु गुप्ता ने अपने – अपने उद्धवोधन में हर छात्र छात्रा को मौके पर आगे बढ़ कर दायित्व बोध निर्वाह करते रहने के लिए प्रेरित किया ।

Picsart 25 07 20 08 06 26 195

कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक अमरसिंह खटीक ‘ भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत (दोनों विशिष्ट अतिथि ) के तौर पर उपस्थित थे ने भी छात्रों को संबोधित किया । इस अवसर पर सीपी ग्रुप आफ स्कूल निर्देशिका डा० मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि यदि सफलता प्राप्त करनी हो तो मोबाइल फोन का प्रयोग तथा प्राइवेट ट्यूशन से दूरी बनाए रखें । जिससे आपके समय और धन दोनों ही वर्बाद होने से बचेंगे । समारोह अवसर पर विद्यालय परिषद के सदस्यों तथा हर एक क्लास के मॉनिटर एवं वालिंटिर्यस को बैजेस प्रदान किए गए । कार्यक्रम का सफल संचालन अक्षरा रस्तोगी कक्षा11 एवं विराट यादव कक्षा9 के द्वारा किया गया । कार्यकम अवसर पर सीपी शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी शिक्षक गण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes