KAIMGANJ NEWS रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल

Picsart 25 06 09 08 31 36 901

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद ।
अलीगंज मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से क्रास करते समय रोडवेज बस से टकरा गए।

Picsart 25 06 09 08 33 07 404

जिससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस दुर्घटना में सामने से आ रहे एक टेंपो सवार को भी गंभीर चोट आई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी आदिल उर्फ राजा मंसूरी पुत्र आकिल अपने दो साथियों कमालुद्दीन निवासी गांव बरा थाना नवाबगंज और अपने छोटे भाई आजाद के साथ ढमढेरा में स्थित स्विमिंग पूल में नहाने अपनी बाइक अपाचे से गए थे। जहां वे अपना मोबाइल भूल आए। जिसे लेने वे वापस जा रहे थे। अलीगंज मार्ग पर कैंसर खां के अड्डे बस स्टैंड के पास रोडवेज बस को क्रास करते समय उनकी बाइक रोड वेज बस से टकरा गई। जिससे आदिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । जबकि दोनों साथी घायल हो गए। उनकी बाइक सामने से आ रहे टैंपो से टकरा गई। जिससे टैंपो में पैर बाहर निकाल कर बैठा बझेरा निवासी सत्यम पुत्र अवनीश के पैर का पंजा कट गया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक आदिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक अपने छह भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मां अफसाना का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक मजदूरी किया करता था। वही वह हाई स्कूल क्लास में पढ़ाई भी करता था बताया गया है कि उसके पिता का पहले ही मौत हो चुकी है उसके बड़े भाई फरमान एवं अरमान तथा बाबू बाहर रहकर बेकरी पर काम करते हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं घटना के संबंध में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes