KAIMGANJ NEWS राजनीतिक पार्टियों की चालों से दूर स्वंय संगठित रहकर ही सुनिश्चित की जा सकती है व्यापारिक सुरक्षा – सदानंद शुक्ला

IMG 20250505 WA0461

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक में जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने व्यापारियों को संगठित रहने और राजनीतिक दलों की चालों से सावधान रहने की सलाह दी।
नगर के नोनियमगंज स्थित व्यापारी नेता अमित कुमार पिंटू राठौर के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला की मौजूदगी ने कार्यकारिणी में रवि गुप्ता को महामंत्री, जितेन्द्र को मंत्री, दीपांशु, गुंजन चतुर्वेदी, अखिल शाक्य, सौरभ गंगवार और फहाद खां को उपाध्यक्ष, दानिश खां, आरिश खां, जावेद, कन्हैया राठौर को मंत्री, सादान खां को उपमंत्री, मनोज तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा दीपांशु राठौर और आतिफ खां को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर बंसल गुट से आए कई पदाधिकारियों को भी सदस्यता दिलाते हुए सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन से जुड़ाव और सामर्थ्य ही व्यापारी हितों की रक्षा कर सकते हैं। राजनीतिक दलों के लोग सिर्फ वोट और लाभ के लिए व्यापारियों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनके दुख-सुख में साथ नहीं खड़े होते। इसलिए संगठित रहना ही समय की मांग है। उन्होंने बिना किसी संगठन का नाम लिए कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ अधिकारियों की चापलूसी में लगे रहते हैं, ऐसे लोगों को पहचानना जरूरी है। इसे पहले बैठक की शुरुआत संस्था के संस्थापक स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान प्रदेश मंत्री द्रोण सिंह गंगवार, नरेश पालीवाल, विक्की अग्रवाल, सौरभ शुक्ला, राजू गौतम, राकेश सक्सेना, सभासद सुनील गुप्ता, प्रदीप शाक्य, सागर गुप्ता, सनी गुप्ता, गोलू यादव और दिनेश सक्सेना आदि व्यापारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes