KAIMGANJ NEWS पेयजल व्यवस्था बदहाल – न० पा० द्वारा रखी गई वाटर कूलर टंकी नाले में पड़ी फांक रही धूल – नहीं बुझ रही प्यासों की प्यास

Picsart 25 05 02 18 26 51 383

Nagar Palika kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद
गर्मी में प्यासे को पानी और सर्दी में कांपते हुए को अलाव तापने से ही राहत मिल पाती है । इसीलिए गर्मी की सीजन में शुद्ध व शीतल पेय जल व्यवस्था के लिए नगर क्षेत्र में कई जगह कुछ बर्ष पहले वाटर कूलर लगाए गए थे । किन्तु उचित देख रेख तथा रखरखाव की कमी के चलते वाटर कूलर खुद प्यासे की तरह धूल फांक रहे हैं । नमूने के तौर पर नगर में पुलिया पुलग़ालिब तिराहे के निकट छायागृह के पास लगा वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़ा है। यहां इसकी पानी की टंकी तक दिखाई नहीं पड़ रही है । पता करने पर मालूम हुआ कि टंकी तो काफी दिनों से नाले में पड़ी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले नगर पालिका प्रशासन द्वारा वाटर कूलर की टोटियां तो बदली गई थीं, लेकिन पानी की टंकी नहीं लगाई गई। इस कारण आने-जाने वाले राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है। बता दें कि इस स्थान पर हर दिन बाहर से आने वाले लोगों की भीड़ लगी देखी जा सकती है । लेकिन पेय जल की व्यवस्था नहीं है ।
पडोस के रहने वाले आदाब आदि ने बताया कि यह समस्या सिर्फ एक जगह की नहीं है। शहर के कुछ और स्थानों पर वाटर कूलर बंद पड़े हैं या पानी नहीं दे रहे। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में जहां पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है। उस समय वाटर कूलर केवल शो पीस बन चुके हैं ।इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि नगर में कुल 14 वाटर कूलर लगे हैं, जिनमें से 11 को दुरुस्त किया जा चुका है और बाकी बचे तीन वाटर कूलरों की मरम्मत भी जल्द करा दी जाएगी। किसी को भी पीने के पानी की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लेकिन लोग नगर पालिका प्रशासन की इस बात को केवल औपचारिक वयान वाजी बता कर कह रहें हैं कि कहें कुछ भी किन्तु वाटर कूलर देख रेख एवं उचित रखरखाव के विना ज्यादातर जगह पर खराब हो चुके हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes