Farrukhabad news जिलाधिकारी को अस्पताल निरीक्षण में मिली बदहाल व्यवस्था दिया सुधार का निर्देश

IMG 20250423 WA0168

Farrukhabad news – गंदा परिसर, टूटी खिड़कियां, कुर्सी मेजों पर जमी धूल, गंदे बेडसीट , स्टोर रूम में एक्सपाइरी डेट निकट वाली दवाइयां , साथ गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मी आदि स्थिति देख जताई नाराजगी
फर्रूखाबाद –
शासन ने आम आदमी को त्वरित एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्राथमिक स्वा० केन्द्रों की व्यवस्था की है । इस महत्वपूर्ण व्यवस्था संचालन में सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए प्रति बर्ष बजट निर्धारित कर व्यय किया जा रहा है । शासन की मंशा के अनुरूप कार्य हो रहा है अथवा नहीं इसकी एक वानगी उस समय सामने आई जब जिलाधिकारी फर्रुखाबाद अशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सी0एस0सी0 बरौन का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय इस अस्पताल में आज 49 मरीजों का पंजीकरण इलाज हेतु पाया गया ।

IMG 20250419 WA0177

जैसे ही डीएम प्रभारी चिकित्साधिकारी के कक्ष में गए तो यह देख दंग रह गए कि इनके ही कक्ष की कुर्सी व मेजों पर धूल जमी देखी वहीं कक्ष बहुत ही गंदा दिखाई दे रहा था । इतना ही नहीं शौचालय अत्यन्त ही गंदे व टूटे पाये गये, जगह-जगह तम्बाकू व पान की पीक के धब्बे लगे मिले । वार्ड में प्रयोग होने वाली बेडशीट गंदी पायी गयी । उपस्थिति जांच में यहां कार्यरत ए0एन0एम0 मनोरमा शाक्य अनुपस्थित थी । खिडकियों के शीशे टूटे फूटे थे । जिलाधिकारी द्वारा इस पर नारजगी जताई गयी । सफाई व्यवस्था पर सफाई देते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मी माह नवम्बर024 से नहीं आ रहा है।जिलाधिकारी द्वारा तत्काल व्यवस्था कर पूरी सी0एस0सी की सफाई 02 दिन में सुनिश्चित कराने का कड़ा निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने सी0एस0सी के औषधि कक्ष ( दवा स्टोर ) का निरीक्षण किया व दवाईयों को चेक करते हुए निर्देशित किया कि दवाईयां समय से वितरित की जायें । साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि सी0एस0सी के स्टोर में जो भी दवाईयां तीन माह की समयावधि के अन्दर एक्सपायर होनी है उनको तत्काल चेंज कर नयी दवाईयां मंगवाई जायें । स्वास्थ्य व्यवस्था के अनुसार सभी मरीजों की उचित ढंग देखभाल की जाये तथा दवा वितरण का प्रतिदिन का सही तरीके से व्यौरा (रिकार्ड ) तैयार किया जाना चाहिए । निरीक्षण के समय उनके साथ अन्य कुछ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes