KAIMGANJ NEWS – व्यापारी नेताओं ने जताई उम्मीद कि प्रशासन इस ओर जल्द ही देगा ध्यान
कायमगंज /फर्रुखाबाद
आज उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल( उत्तर प्रदेश ) के पदाधिकारियों ने अन्तिम संस्कार हेतु अन्तिम यात्रा को गंगा घाट की ओर जाने वाले मार्गो पर पिण्ड दान देने के लिए प्लेटफार्म निर्माण के सम्बंध में एक मांग पत्र तहसील कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में प्रतिनिधि मण्डल ने कुण्डा घाट मार्ग पर पुराने पशु नकाशा के पास तथा गंगा घाट फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले मार्ग बस स्टैंड पुल गालिव के पास 6 बाई 8 फुट की जगह उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है ।

इस अवसर पर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनोज कौशल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री एवं नगर महामंत्री अमित सेठ, युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, जिला महामंत्री कायमगंज क्षेत्र शिव कुमार शाक्य, नगर उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ नगर मंत्री सुधीर गुप्ता, राम कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे ।
इनसेट : –
क्यों है पिंडदान प्लेट फार्म की आवश्यकता ?
कायमगंज –
आज पिंडदान हेतु प्लेट फार्म के लिए स्थान निश्चित कर उपलब्ध कराने के संबंध में सौंपे गए ज्ञापन के बाद व्यापारी नेता संगठन के प्रदेश मंत्री एवं नगर महामंत्री अमित सेठ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

क्योंकि जब जीवन की अन्तिम यात्रा पूरी कर कोई भी व्यक्ति हमेशा के लिए दुनियां से चला जाता है उस समय शोकग्रस्त परिजनों के लिए बेहद भावुक क्षण होते हैं । सनातन संस्कृति के अनुसार हर कोई अपने दिवंगत आत्मीयजन को मान्य धार्मिक परंपरा के अनुसार रस्म अदायगी के साथ अंतिम विदाई देता है । घर से अर्थी कंधों पर नगर के बाहर तक ले जायी जाती है । इसके उपरांत इन्हीं दो स्थानों नकाशा के पास एवं पुल गालिव पुलिया वस स्टैंड के पास अर्थी रखकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पिंड दान रश्म अदा की जाती है । लेकिन इन दोनों स्थानों पर साफ स्वच्छ एवं पर्याप्त जगह ना होने पर सड़क किनारे बगैर साफ सफाई वाले स्थान पर ही पिंडदान करना पडता है । ऐशी स्थिति में रश्म निर्वाह करते समय अच्छा महसूस नहीं होता है । इसी को ध्यान में रखते हुए हमारे संगठन ने स्थानीय प्रशासन से जगह उपलब्ध कराने की मांग की है । व्यापारी नेताओं ने उम्मीद जताई और कहा है कि उनकी इस मांग पर ध्यान दे प्रशासन संभवत : जल्द ही व्यवस्था करेगा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep