KAIMGANJ NEWS – शादी समारोह में शामिल हो बाइक सवार लौट रहे थे अपने घर वापस – इकलौते बेटे की मौत पर परिवार में पसरा मातम
कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव मेदपुर तथा कायमगंज कोतवाली के गांव रायपुर के बीच कंपिल सड़क मार्ग पर सोमवार देर रात यह दुखद मार्ग दुर्घटना होने से एक परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई जबकि इस मृतक बाइक सवार के दो साथी गंभीर रूप से घायल हो ज़िन्दग़ी मौत के बीच झूल रहे हैं । दुर्घटना के
बाद तीनों युवक सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। उसी समय वहां से जा रहे कम्पिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्या की निगाह उन पर पड़ी । उन्होंने मानवता के नाते तत्काल अपनी गाड़ी से घायलों को सीएससी कायमगंज में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में अर्जुन व देवेंद्र निवासी अजीजपुर थाना पटियाली जनपद कासगंज तथा नीतू उर्फ बृजेश निवासी मेदपुर थाना कम्पिल शामिल हैं। सभी युवक मेदपुर निवासी सनी की बहन की शादी में शामिल होने रायपुर स्थित एक गेस्ट हाउस गए थे। वहां से वे बाइक द्वारा वापस आ रहे थे । उसी वक्त गांव से कुछ दूरी पर आगे चल रहे तंबाकू लदे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। जिस पर सभी के परिजन लोहिया पहुंचे। जहां घायल देवेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में मातम पसर गया। मृतक की मां रीना देवी, बहन आशा समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने बताया मृतक इकलौता बेटा था। और वह अपनी ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। बिलखते परिजन तथा मायूस हो लोग कह रहे थे कि समय कब आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता । तीनों खुशी खुशी शादी समारोह में शामिल होने आए थे किन्तु दुर्घटना में परिवार का इकलौता चिराग अस्त हो गया । गांव में शोक की लहर दौड़ गई । ग्रामीण दोनों घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं ।
=
पीछे से आ रही बाइक आगे जा रही वाइक से टकराई दो घायल एक की हालत गंभीर
कायमगंज –
एक अन्य समाचार के अनुसार कम्पिल नगर के मोहल्ला पट्टीमदारी निवासी अश्वनी अपने ही मोहल्ले के रतीराम के साथ बाइक से कम्पिल बाजार करने आया था। जब वह बापस जा रहा था तभी रास्ते में सिबारा रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार बाइक चालक ने उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अश्वनी और रतीराम छिटकर कर दूर जा गिरे । सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुँचे । जहां से गंभीर घायल हो चुके अश्वनी को सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बता अश्वनी को हायर मेडिकल सेन्टर रेफर कर दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May