KAIMGANJ NEWS प्राकृतिक संपदा से छेड़छाड़ एवं अत्यधिक दोहन के कारण ही उत्पन्न हो रही ग्लोबल वार्मिंग की स्थिति

IMG 20250419 WA0178

KAIMGANJ NEWS- पर्यावरण संरक्षण एवं मानव जीवन के लिए विश्व स्तर पर सकारात्मक सोच के साथ उच्च स्तरीय प्रयास आवश्यक
कायमगंज / फर्रुखाबाद
राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने ग्लोबल वार्मिंग के लिए विकासशील देशों को जिम्मेदार माना है। इस अवसर पर प्रो• रामबाबू मिश्र ‘ ‘रत्नेश ’ ने कहा कि हिमनदो का पिघलना, पर्वतों पर तोड़फोड़ ,वनों का कटान, भूगर्भ जल का बेजा दोहन, कार्बन उत्सर्जन ओजोन परत का बढ़ना आदि कारणों से पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी पर जीवन को बचाने के लिए दो चार दशक ही शेष है ।

IMG 20250419 WA0177

पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि हमने प्रकृति और प्रगति के बीच में संतुलन कायम नहीं रखा तो हमें समग्र जीवन के विनाश के लिए तैयार रहना चाहिए। आचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि हमारे पूर्वज ऋषियों ने पृथ्वी को माता कहा और संपूर्ण प्रकृति को पूज्य माना। हमें वैदिक जीवन दर्शन की ओर लौटना ही पड़ेगा। वीएस तिवारी, जेपी दुबे ,संत गोपाल पाठक आदि ने कहा कि आज गांव से लेकर शहर कस्बों तक फैले कंक्रीट के जंगल जीव जंतु सहित मानव जीवन के लिए अभिशाप सिद्ध हो रहे हैं। अनुपम मिश्रा, शिव कुमार दुबे ने कहा कि दिवस मनाने और सेमिनार करने की बजाय जिम्मेदार देशों को गंभीरता से व्यावहारिक उपाय खोजना चाहिए। छात्र यशवर्धन मिश्रा ने कहा कि घर घर में २–3 एसी और फ्रिज के अधिक प्रयोग से क्लोरोफ्लोरोकार्बन गैस जो धरती के ओजोन लेयर को नष्ट कर रही है इसका प्रयोग भी कम होना चाहिए। कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण एवं मानव जीवन जीवन के लिए विश्व स्तर पर सकारात्मक सोच के साथ उच्च स्तरीय प्रयासों की आवश्कता है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बिना सुने नहीं कर सकते बाहर!’: शिक्षिका के निलंबन पर हाईकोर्ट का हंटर, DIOS की मनमानी पर ब्रेक

Farrukhabd news प्रधानाचार्य डॉ. विश्वमोहिनी पांडेय के निलंबन और अनुमोदन आदेश पर तत्काल रोक ​दो[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news ढाईघाट में अवैध खनन का खेल बेनकाब! खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां धर दबोचीं

Shamshabad news शमसाबाद, फर्रुखाबाद। ढाईघाट क्षेत्र में कथित अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद पर मंडराया कुदरत का कहर: अगले 5 दिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

Farrukhabd news-प्रशासन ने बजाया खतरे का सायरन, ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ ऐप डाउनलोड करने की हिदायत;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राधे-राधे’ के जयकारों से थर्राया कायमगंज: सांझी मेले में राधा रानी के अलौकिक रूप पर फिदा हुए शहरवासी, डीजे की थाप पर आधी रात तक झूमी टोली

KAIMGANJ NEWS पितृपक्ष के 10वें दिन गंगा दरवाजा कमेटी ने रचा इतिहास, नयनाभिराम झांकियों ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर उतरी ‘आधी आबादी’: फर्राटा भरने वालों को दिया सुरक्षा का पाठ, गूंजे जिंदगी बचाने के नारे

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में एलवाई डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने संभाला मोर्चा, ट्रांसपोर्ट चौराहे तक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सिस्टम को अल्टीमेटम: ‘खैरात नहीं, हक चाहिए’—कायमगंज में आशाओं की बगावत से हिला स्वास्थ्य महकमा

KAIMGANJ NEWS –छठे दिन फूटा सब्र का बांध: ‘रात-बिरात हम दौड़ें और सरकार हमें चिल्लर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, भव्य शोभायात्रा ने बांधा भक्तिरस का समां

Shamshabad news–ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे श्रद्धालु, छतों से हुई पुष्पवर्षा; गणेश पूजन के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news शिकायत ने खोली सर्वे की पोल! जलमग्न खेतों में पहुंचा राजस्व अमला, 22 बीघा धान की फसल तबाही की भेंट

Shamshabad newsशमसाबाद/फर्रुखाबाद, 6 अक्टूबर। विनाशकारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes