KAIMGANJ NEWS रिटायर्ड शिक्षक बाबा के आईपीएस बेटे की होनहार बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 124वीं रेंक

Picsart 25 04 23 18 06 22 092

KAIMGANJ NEWS – आईएएस बन बेटी ने खुद का सपना किया साकार , पूरे गांव में खुशी की लहर , वृद्ध शिक्षक बाबा ने नातिन की सफलता पर हर्ष व्यक्त कर बांटी मिठाई
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गांव नरैनामऊ की मूल निवासी देवांशी सक्सेना ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)की जटिल किन्तु प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हो 124वीं रैंक हासिल कर अपने आईएएस बनने के सपने को साकार कर दिखाया । बताया गया कि सफल बेटी के बाबा परिषदीय शिक्षक से रिटायर हैं ।

IMG 20250419 WA0178

इन्हीं के बेटे आईपीएस अधिकारी अखिलेश चंद्र सक्सेना की पुत्री देवांशी की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार साथ ही समूचा गांव तथा क्षेत्र खुशी व्यक्त कर सफलता प्राप्त करने वाली सदैव से मेधावी रही बेटी के उज्वल भविष्य की कामना कर रहा है । ।
कस्बे के निकट नहर पट्टी क्षेत्र के गांव नरैनामऊ की बेटी देवांशी सक्सेना ने यूपीएससी परीक्षा में 124वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र तथा जनपद का नाम रोशन किया है। वह आईपीएस अधिकारी अखिलेश चंद्र सक्सेना की पुत्री हैं, जो वर्तमान में बरेली में तैनात हैं। शुरू से ही मेधावी रही देवांशी ने बचपन में आईएएस बनने का सपना देखा था, जिसे उसने अपने अथक परिश्रम एवं अटूट विश्वास से सच कर दिखाया। देवांशी ने लखनऊ से हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा पूरी कर आगे की शिक्षा उन्होंने श्रीराम लेडी कॉलेज, दिल्ली से स्नातक और आईआईटी अहमदाबाद से परास्नातक तक की शिक्षा पूरी की। सफलता मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को देती हैं, जिनकी प्रेरणा से उनका यह सपना साकार हो सका। जैसे ही यह खबर उनके पैतृक गांव नरैनामऊ पहुंची, उनके बाबा कौशल किशोर सक्सेना की आंखें खुशी से छलक उठीं।

IMG 20250419 WA0177

उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कौशल किशोर ने बताया कि उनके चार बेटे हैं, जिनमें से एक बेटे विष्णु कांत सक्सेना का निधन हो चुका है। वे भी एक सरकारी कॉलेज में प्राचार्य रहे। अन्य बेटे धर्मेंद्र चंद्र सक्सेना और अरुणेश चंद्र सक्सेना है । जिनमें एक केमिकल इंडस्ट्री और दूसरा हरियाणा की चीनी मिल में उच्च पदों पर वर्तमान में कार्यरत हैं।
देवांशी की माँ सुजाता गृहणी हैं और भाई अक्षत सक्सेना बीटेक करने के बाद योग्यतानुसार सेवारत हैं। बेटी की उत्कृष्ट सफलता पर पूरे परिवार, गांव क्षेत्रवासियों एवं निकटतम संबंधियों ने हर्ष व्यक्त कर देवांशी को बधाई दे उनके उज्वल भविष्य की कामना की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes