KAIMGANJ NEWS नए सिरे से जांच की मांग कर प्रधानमंत्री आवास योजना में लगाया घपले का आरोप

IMG 20250405 WA02801

KAIMGANJ NEWS – प्रदर्शन कर रहे नगर वासियों को एडीएम तथा क्षेत्रीय विधायक ने दूसरी नई टीम गठित कर दिया जांच कराने का आश्वासन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मामला टा० ए० कंपिल के प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना से जुड़ा हुआ बताकर आज इस नगर पंचायत के कुछ सभासदों एवं लाभ से वंचित रहे नगरवासियों ने तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन कर आवासीय योजना में धांधली का आरोप लगाया । साथ ही उन्होंने प्रकरण की नई टीम गठित कर निष्पक्ष ढंग से जांच कराने की मांग का है। प्रदर्शन की सूचना कर एडीएम वा विधायक मौके कर पहुंचे और प्रदर्शन करने वालों से वार्ता कर उन्होंने नई टीम गठन का आश्वासन दिया साथ ही धांधली पाये जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया ।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2020 के अंतर्गत नगर पंचायत कंपिल में अपात्र लोगों को आवास दिए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कई सभासद और भारी संख्या में महिला, पुरुष तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत के सभासदों ने कहा कि 2 अप्रैल को उन लोगों के द्वारा जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने आवास योजना की जांच के लिए एक नई टीम का गठन किया था। सभासदों का आरोप था कि समाजवादी पार्टी की वर्तमान चेयरमैन और उनके पूर्व चेयरमैन पुत्र ने गठित टीम और लेखपाल से साठगांठ कर अपात्र लोगों को पात्र घोषित करवा दिया है। वहीं जो वास्तव में पात्र और जरूरतमंद लोग हैं ।, उनके नाम सूची से हटाकर उन्हें योजना से वंचित किया जा रहा है। सभासदों ने मांग की है कि नगर पंचायत की सीट संख्या 91, 1206, 752, 88 से हटाकर फिर से एक निष्पक्ष टीम गठित की जाए, ताकि सही लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ मिल सके। प्रदर्शन की जानकारी पर संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति, विधायक डॉ. सुरभि मौके पर पहुंचे तथा सभासदों और लाभार्थियों से वार्ता कर जानकारी ली । एडीएम ने कहा सूची की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो पात्र है उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। आश्वासन मिलने पर संतुष्ट हो प्रदर्शन करने वाले चले गए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes