KAIMGANJ NEWS राम स्वर्ग से कोई संदेश लेकर नहीं आए वरन उन्होंने इसी धरती को स्वर्ग बनाने का संकल्प ले , कर दिखाया – डा० व्योम

IMG 20250405 WA0244

KAIMGANJ NEWS – आयोजित आध्यात्मिक संगोष्ठी में कहा गया कि श्री राम विग्रह वान धर्म हैं।
कायमगंज / फर्रुखाबाद
राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा आयोजित आध्यात्मिक गोष्ठी में वक्ताओं ने श्री राम को संपूर्ण मानवता का दिशा दर्शक बताया । इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार, समीक्षक एवं लेखक डॉ जगदीश व्योम पूर्व उप शिक्षा निदेशक दिल्ली प्रशासन ने कहा कि श्री राम स्वर्ग से कोई संदेश लेकर नहीं आए थे । वल्कि उन्होंने इसी धरती को स्वर्ग बनाने का संकल्प लिया था ।वे किसी जाति धर्म या क्षेत्र की सीमा से परे हैं । वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणादायक संत हैं। प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि श्री राम विग्रहवान धर्म हैं । वह जो कुछ करते और कहते हैं वही धर्म है ।संसार में कहीं भी उनके जैसा महामानव इतिहास में ढूंढे नहीं मिलता ।प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि श्री राम जीवन चरित्र हर किसी के लिए आदर्श है ।
उनकी कथा का वाचन सही है ।लेकिन उनके आचरण का अनुसरण करना अधिक सटीक है। शिक्षक नेता जगदीश दुबे ने अपने विचार इस प्रकार रखे कि भारतीय राष्ट्र धर्म और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री राम संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं ।वह सही मायने में जैसा कि डॉक्टर इक़बाल ने कहा था कि राम इमामे हिंद हैं। गीतकार पवन बाथम ने कहा कि आज के हिंसा और उन्माद से पीड़ित विश्व को श्री राम जैसे महानायक की आवश्यकता है । जो हाथ उठाकर संकल्प लें -निशिचर हीन करूं महि।
आज हमारी संस्कृति पर चारों ओर से प्रहार हो रहे हैं इन्हें रोकने के लिए धनुर्धर राम के आचरण की आवश्यकता है। युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा कि
देखे आस्था पंथ मत जग के तीरथ धाम।
कहीं न देखें आज तक भारत के से राम।।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes