KAIMGANJ NEWS चैत्र नवदुर्गा पर्व पर विभिन्न संगठनों ने केसरिया ध्वज लहराते हुए निकाली भव्य हिन्दू शोभायात्रा

IMG 20250330 WA0391

KAIMGANJ NEWS – सुशोभित मनमोहक दिव्य स्वरूप वाली झांकियों पर पुष्प वर्षा कर किया गया जगह – जगह भव्य स्वागत
कायमगंज / फर्रुखाबाद
सनातन धर्म की नव वर्ष एवं चैत्र नवदुर्गा पर्व पर नगर में विभिन्न दिव्य स्वरूपों में सुशोभित झांकियों वाली भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

मनमोहक स्वरूप वाली झांकी शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भक्त जनों ने किया जगह – जगह धार्मिक भावनाओं से युक्त मंत्रोच्चारण के साथ उद्घोष वा स्वागत। इस शुभ अवसर पर हिंदू जन जागृति समिति की ओर से नगर में विराट हिंदू यात्रा निकाली गई। महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे और पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक ने दिव्य देव स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ कराया। यात्रा में दुर्वाशा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास जी महाराज भी रथ कर विराजमान रहे। यात्रा जैसे ही शिवाला भवन से निकली, भारत माता और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। सबसे आगे घुड़सवार ब्रिगेड धर्म ध्वजा लेकर चल रहा था, जिसके पीछे शिव शक्ति अखाड़े के युवाओं और दुर्गा वाहिनी की टीम ने शस्त्र कला का अद्भुत प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।रामदरबार, महाराजा विक्रमादित्य और भारत माता की झांकियों पर जगह-जगह फूल बरसाए गए। यात्रा गंगादरवाजा, चौराहा, लोहाई, श्यामागेट, बजरिया, तहसील रोड, पुलगालिब चिलांका, पटवनगली, भूसा मंडी चौराहा, पृथ्वी दरवाजा और शिवाजी मूर्ति तक पथ संचलन कर निकाली गई, जहां पहुंच कर यात्रा का समापन हुआ।
शोभा यात्रा अवसर पर आरएसएस नगर प्रचारक चंद्रेश, सुनील चक, चेयरमैन डॉक्टर शरद गंगवार, अरुण दुबे, रामकिशोर यादव, खजांची यादव, देवेंद्र दुबे, अवनीश चतुर्वेदी, मुकेश दुबे, जयकिशन गुप्ता, ओंकारेश्वर पाठक सहित काफी संख्या में जनसामान्य एवं भक्तगण शामिल रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes