Kaimganj news – पावन जैन तीर्थ स्थल कंपिल में आयोजित भव्य रथयात्रा में अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से आए भक्त भी बडी संख्या में रहे शामिल
कंपिल / कायमगंज (फर्रुखाबाद)
जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ के चार कल्याणकों की साक्षी रही पावन स्थली कंपिल में भव्य वार्षिक रथयात्रा का आयोजन किया गया।
श्री 1008 विमलनाथ दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से रविवार को धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्री कंपिल जी वार्षिक रथयात्रा समिति के प्रचार मंत्री कमल कुमार जैन ने बताया कि सोमवार सुबह श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा, संगीतमय विधान, ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बादभव्य रथयात्रा मंदिर से निकाली गई। रथयात्रा के दौरान भक्तों ने भगवान की प्रतिमा के साथ बैठने और सारथी इंद्र व कुबेर बनने के लिए दान की बोलियां लगाईं, जिनमें ऊंची बोलियां लगाने वालों को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान विमलनाथ की मनोहारी प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रथयात्रा में जैन ध्वजों से सजी गाड़ियां चल रही थीं, जिनके पीछे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। सायंकालीन भक्ति संगीत और आरती के कार्यक्रम में श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
शोभायात्रा के दौरान दिगंबर जैन कमेटी के अध्यक्ष पुष्पराज जैन, सुशील जैन, पवन कुमार जैन, सर्वेश कुमार जैन, सुधीर जैन, अनुज जैन, संजय जैन, अनुराग जैन, आशीष जैन, कुलदीप सैनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परियाप्त पुलिस वल सक्रिय रहा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov