KAIMGANJ NEWS भाड़े का झांसा दे लाई गई पिकअप गाड़ी चालक को बेहोश कर ले गए लुटेरे

Picsart 25 03 30 19 11 56 317

KAIMGANJ NEWS – बदांयू से लकडी लादने के बहाने गाडी लाई गई कायमगंज . यहां चालक को कोल्डडिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में झांडियों में फेंका
– ईरिक्शा चालक ने मानवता के नाते गाडी चालक की फोन पर कराई परिजनों से बात
कायमगंज / फर्रुखाबाद
=कैसे चला पता इस घटना का =
कायमगंज क्षेत्र के गांव भटासा के पास सड़क किनारे खड़ी झाडियों में पड़े कराह रहे एक व्यक्ति को वहां से निकल रहे ई-रिक्शा चालक ने देखा । उसकी दशा देख कर वह उसके पास पहुंचा ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

रिक्शा चालक ने उससे बात कर मामले का पता लगाने की कोशिश की, बदहवास पड़े व्यक्ति ने कुछ बताया तो रिक्शा चालक ने मोबाइल फोन से गाडी चालक की बात उसके परिजनों से कराई। गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पिकअप चालक के परिजन कायमगंज आ गए ,और झाड़ियों में से निकालकर चालक को कोतवाली लेकर पहुंचे।
*चालक व उसके परिजनों ने आपबीती बता दी पुलिस को जानकारी*
= कोतवाली पुलिस को पीड़ित व उसके परिजनों ने बताया कि पिकअप गाडी संख्या यूपी24 टी8579 उसके परिवार का यही व्यक्ति दामोदर (28) पुत्र दुलारसिंह निवासी जनपद बदांयू थाना कुंवर ग्राम अहरुइया चलाता है । उनके अनुसार दामोदर शनिवार को गाडी लेकर बदांयू के रामलीला वाहन स्टैंड पर पहुंचा था । जहां उसके पास कायमगंज के दो लोग आए । उन्होंने यूकेलिप्टस पेड़ की लकड़ी लादने की कहकर27 सौ रुपये भाड़े पर गाडी तय कर कायमगंज ले आए। चालक के अनुसार उनमें से एक व्यक्ति वाहन खड़ा करबाकर चला गया । और देर शाम को वापस लौटा । आकर उसने कायमगंज से थोडा आगे एक ढाबे पर खाना खाने की बात कहकर कायमगंज – फर्रुखाबाद रोड़ पर नगर के निकट ही एक होटल पर ले गए । होटल पर ही उन दोनों के परिचित दो अन्य व्यक्ति वाइक से आ गए । सभी ने होटल पर खाना खाया । इसके बाद चालक को कोई नशीला पदार्थ मिला कर कोल्डड्रिंक पिलाया । पीते ही चालक दामोदर वेहोश हो गया वस उसे उसी की गाडी में डालकर चले गए । और भटासा रोड पर खडी घनी झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया । इतना करने के साथ ही आरोप है कि शातिर लुटेरे उसकी पिकअप गाडी तथा उसका मोबाइल और जेब में रखे 15 सौ रुपये लेकर फरार हो गए । सवेरे कराहता हुआ दामोदर ईरिक्शा चालक ने देखा तो उसने मानवता के नाते पीड़ित चालक के घर वालों को अवगत कराया ।
* पुलिस से ढाबा संचालक ने की ढाबे पर आकर खाना खाने की पुष्टि*
= जब मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस असमंजस में पड़ गई । पुलिस तुरन्त चालक के घर बालों को लेकर उसी ढाबे पर पहुंची । जहां ढाबा संचालक ने बताया कि हां शाम को वे लोग ढाबे पर खाना खाने आए थे । इसके बाद पुलिस ने कहा कि जब ढावे पर गए थे उस समय पिकअप गाड़ी कोई दूसरा व्यक्ति चलाकर ले गया था । इसलिए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है । वहीं पुलिस ने कहा कि अब तक लिखित तहरीर नहीं मिली है । वैसे घटना बदांयू से जुड़ी है । रिपोर्ट आदि कार्यवाही भी वहीं से होनी चाहिए । फिर भी वे घटना की जांच कर रहे हैं । उधर चालक दामोदर को उपचार के लिए सामु० स्वा० केन्द्र कायमगंज में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes