KAIMGANJ NEWS किशोरी मोना की हत्या की आशंका व्यक्त कर मामा ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

KAIMGANJ NEWS – आरोप है कि इससे पहले मोना का पिता कर चुका है किशोरी की मां की हत्या
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली व कस्बा कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई से अभी कुछ दिन पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी मोना की घटना से नगर तथा आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Picsart 25 03 10 08 17 21 340

इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो युवक बाइक पर सफेद चादर में लपेटे कोई भारी भरकम चीज सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे । मोहल्ले में चर्चा आम होते ही भयभीत किशोरी, मोना के पिता तथा अन्य परिजन घर पर ताला लगाकर फरार हो गए । इसी बीच मोहल्ले वालों ने उसके मामा विनोद तोमर पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा को घटना के बारे में अवगत कराया । सूचना मिलते ही मोना का मामा विनोद कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई स्थित इस घर पर पहुंचा जिसमें उसकी भांजी मोना का परिवार रहता है । लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण कुछ भी ज्ञात नहीं हुआ । इसके बाद विनोद ने मोहल्ले वालों से जानकारी ली । मामला संदिग्ध प्रतीत होते ही मोहल्ले में भी महिलाएं इस घटना की निंदा करते हुए विरोध करने लगी । कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना बताते हुए किशोरी मोना के मामा विनोद ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए आशंका व्यक्त कर कहा कि उसकी भांजी मोना की हत्या कर दी गई और शव कहीं गायब कर दिया है । विनोद के अनुसार उसकी बहन आरती की शादी संजू पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला नुनहाई कोतवाली कायमगंज के साथ हुई थी ।शादी के बाद उसके दो बच्चे पैदा हुए लड़के का नाम छोटू तथा बेटी का नाम मोना था । विनोद का कहना है कि उसकी बहन आरती की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी ।आशंका उस समय भी हत्या करने की ही थी । किंतु छोटे छोटे बच्चों की परवरिश और उनके भविष्य को देखते हुए उसने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की थी । वह अपने घर से बाहर नौकरी करता है । 4 मार्च 2025 को मोहल्ले वालों से सूचना मिली तो में घटनास्थल पर पहुंचा , तो घर में ताला लगा पाया । परिवार के सभी लोग फरार थे । मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी भांजी की हत्या करके ही कोई भारी वस्तु जैसी चीज सफेद चादर में लपेटकर बाइक से ले जायी गई है । इसलिए अब उसे पूरी तरह आशंका है कि उसकी भांजी मोना की हत्या विजेंद्र पुत्र रतिभान -संजू पुत्र विजेंद्र -विजय पुत्र विजेंद्र -शिवानी पत्नी विजय -सभी निवासी मोहल्ला नुनहाई कोतवाली कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद तथा शिवकुमार पुत्र गिरिराज सिंह निवासी ग्राम जोगामई जि० एटा -इन सभी ने करके उसके शव को कहीं गायब कर दिया है ।मामा विनोद तोमर की लिखित तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एवं अग्रिम करवाई शुरू कर दी है ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050
– इनसैट :-
सनसनी खेज संदिग्ध मोना हत्याकांड में पुलिस जांच करने में जुटी, लेकिन नहीं मिला अब तक कोई सुराग
कायमगंज : –
नगर कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई निवासी विजेंद्रसिंह की नातिन व उनके बेटे संजू की पुत्री किशोरी मोना का गायब होना ।अब कोई संयोग नहीं रहा । क्योंकि पुलिस इस घटना को उजागर करने में पिछले कुछ समय से लगातार लगी हुई है । लेकिन अब तक उसे इसमें कोई सफलता नहीं मिली । वहीं मोहल्ले वालों के अनुसार यदि मोना कहीं गायब है तो उसे सामने लाया जाना चाहिए , अन्यथा यह बात लगभग पुख्ता होती जा रही है कि उसके ही परिवार के बाबा पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर बेचारी की हत्या करके उसके शब को ठिकाने लगा दिया ।अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इस जघन्य सनसनीखेज घटना का खुलासा कर पाती है ।साथ ही यह भी देखना होगा कि मोना जिंदा है या मुर्दा किस हालत में मिलेगी ।क्या उसकी तलाश कर पाएगी पुलिस – इसी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होगी ।लोगों का कहना है कि यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में ही सफलता प्राप्त कर ले तो इस संदिग्ध किंतु दुखद घटना का वास्तव में पर्दाफाश हो सकता हैl

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप

KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल

KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes