KAIMGANJ NEWS छापामार कार्यवाही में काम करते मिले 9 बाल श्रमिक

Picsart 25 02 25 09 02 12 725

KAIMGANJ NEWS — जिला प्रावेशन अधिकारी व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई से बच्चों से भारी कार्य कराने वालों में मचा हडकंप
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह कोई पहला मौका नहीं है । जब बाल श्रम शोषण करने के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की गई । इससे पहले भी कई बार छापामार कार्यवाही की जा चुकी है ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

किन्तु थोडे समय के बाद फिर वाल श्रम शोषण निवारण नियम का मजाक बनाकर ढाबों – अलग अलग ढंग के व्यवसायों – व्यापारिक प्रतिष्ठानों – तम्बाकू गोदामों – वर्कशाप – हलवाई की दुकानों – घरेलू कार्यों सहित कई जगह नावालिग बच्चों से काम कराना शुरू कर दिया जाता है । इससे साफ है कि ऐशी छापामार कार्रवाई से बालशोषण करने वालों पर शायद कोई फर्क नहीं पड़ता , भले ही इसका कारण कुछ भी हो ।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631

खैर जो भी हो किन्तु इस ओर यदि प्रशासन का ध्यान गया है तो अच्छा ही कहा जा सकता है । आज जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन, जिला प्रोबेशन अधिकारी और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने नगर में छापेमारी कर 11 दुकानों से 9 बाल श्रमिकों से कार्य कराने के मामले को संज्ञान में लिया । इसी के साथ दुकान संचालकों पर कार्रवाही कर भविष्य में नावालिगों से कार्य ना कराने का निर्देश दिया । संयुक्त टीम ने पुलियापुलगालिब से छापामार कार्रवाई शुरू की और यहां से शरीफ रेडीमेड, अतुल रेडीमेड, केएम साड़ी सेंटर, अजीम रेडीमेड, जैन गजक भंडार, रस्तोगी जनरल स्टोर समेत कई प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर स्थिति को देखा । इस कार्यवाही के दौरान बाल श्रमिक काम करते पाए गए ।, जिसके बाद कार्रवाई की गई। इसके अलावा, टीम ने लोहाई बाजार, मुख्य चौराहा, भूसा चौराहा, पृथ्वीदरवाजा सहित अन्य स्थानों पर दुकानदारों, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को सचेत किया और बाल श्रमिकों को स्कूल भेजने की अपील की। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार, एसटी फतेहगढ़ प्रभारी निरीक्षक हरिनंदन ओझा, चाइल्ड हेल्पलाइन की संचालिका आकृति व ज्योति, वन स्टॉप सेंटर की पूजा और बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह कार्रवाही में शामिल रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि शासन की स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिन बच्चों के माता-पिता का निधन हो चुका है, । उन अनाथ बच्चों को स्कूल भेजने पर चार हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह अभियान आठ दिनों तक जारी रहेगा । इस कार्यवाही में खंड शिक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार को भी शामिल होना था किन्तु बोर्ड परीक्षा व्यवस्था में ड्यूटी होने के कारण आज प्रथम दिन की कार्रवाही में यह अधिकारी भाग नहीं ले सके ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes