KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Picsart 25 02 24 06 40 31 720

KAIMGANJ NEWS – मौके से भाग रहे ट्रैक्टर का पीछा कर ग्रामीणों ने रोका – बढ़ा तनाव तो मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स
कायमगंज / फर्रुखाबाद

Picsart 25 02 24 06 42 07 671
क्षेत्र के गांव सत्तार नगर निवासी जोगराज का 22 वर्षीय पुत्र आमोद शाक्य अपने मौसेरे भाई चमन निवासी गांव तिलसडिया के साथ बाइक से पिता को खाना देने गया था। लौटते समय सत्तार नगर के श्मशान घाट के पास आलू लादे जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

हादसे में आमोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी चमन गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी और भाग रहे ट्रैक्टर को पितौरा कोल्ड स्टोरेज के पास रोक कर खड़ा करा लिया । हादसे के दौरान चालक की ओर से मदद के लिए आए उसके एक साथी को गुस्साए ग्रामीणों ने पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो गुस्साये ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया । जिससे हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद सीओ संजय वर्मा व अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाया। घायल चमन को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631

मृतक की मां सरोजा, भाई-बहनों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मृतक आमोद तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था। समाचार लिखे जाने तक मौके पर मौजूद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रयास कर रही है ।

ब्यूरो  चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes