Farrukhabad news दबंगों ने रंजिशन युवक पर झोंका फायर हालत गंभीर

IMG 20250220 WA0317

Farrukhabad news कमालगंज /फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र कमालगंज के गांव गढ़िया में पुरानी रंजिश की खुन्नस में दबंगों ने युवक को घायल कर दिया । हालत गंभीर बताई जा रही है । बताया गया कि हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से हमला किया और फिर फायर झोंक दिया । गोली लगने से युवक की हालत काफी गंभीर हो गई ।
*क्या है पूरा मामला*?
गांव गढ़िया निवासी शनीपाल (38) का एक पुराना विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह बीते एक हफ्ते से घर नहीं आया था। लेकिन जब वह अपने घर लौटा और टहलने के लिए खेतों की ओर गया, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे घनश्याम, संतराम पुत्रगण छविनाथ और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसे घेर लिया।
हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर डंडों से हमला कर दिया। जब शनीपाल ने मौके से भाग कर बचने का प्रयास किया । तो उसके पास आकर उसे गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।
*गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गयाअस्पताल *
गोलीकांड के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल शनीपाल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है।
*मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच*
घटना की सूचना मिलते ही कमालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
* घटना से गांव में दहशत का माहौल*
गोलीकांड के बाद गांव में तनाव युक्त दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस गांव में गश्त बढ़ाकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes