Farrukhabad news- पूरे सैनिक सम्मान के साथ शहीद वीर सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर दे , दी अंतिम विदाई , अंत्येष्ठ स्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
फर्रुखाबाद / उ० प्र०
यूपी के जनपद फर्रुखाबाद के एक लाल सुनील कुमार शहीद हो गए ।पानी टंकी में विस्फोट से दो जवानों की मौत हो गई ।
लेह के चुम्माथाग़ इलाके में तैनात 71 इंजीनियर रेजीमेंट के नायब सूबेदार सुनील कुमार प्रजापति (35 ) पानी टंकी में हुए विस्फोट से वीरगति को प्राप्त हो गए । सुनील कुमार फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव दुल्लामई के निवासी थे । जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को सुनील कुमार एक साथी जवान के साथ कैंप से निकले थे । पास में स्थित पानी की टंकी में अचानक विस्फोट हो गया ।दोनों जवान घायल हो गए । उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया ।

जहां उपचार के दौरान सुनील कुमार व दूसरे जवान दोनों ने अंतिम सांस ली । सुनील कुमार 2009 में सेना में भर्ती हुए थे । उनके परिवार में पिता राजबहादुर पत्नी रेखा और तीन बच्चे इनमें एक बेटा दो बेटियां हैं । इनमें बेटा यीशु बड़ा है । इसकी उम्र 11 साल है । बड़ी बेटी गौरी 7 साल की है । छोटी बेटी ईशा 4 साल की है । 15 फरवरी को उन्होंने परिवार से फोन पर बात की थी और बताया था कि उनकी पोस्टिंग भटिंडा होने वाली है । बुधवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे उनके पैतृक गांव दुल्लामई में अमर शहीद नायव सूबेदार सुनील कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा । वैसे ही गांव और क्षेत्र वासियों की भीड़ इकठ्ठी हो गई । उनका पार्थिव शरीर सम्मान फतेहगढ़ आर्मी छावनी से जवानों के द्वारा पैतृक गांव पहुंचाया गया। फतेहगढ़ आर्मी सेंटर के जवानों ने अमर शहीद नायब सूबेदार सुनील कुमार को परेड और मातम धुनी के बीच सलामी दी । फर्रुखाबाद सांसद – जिला पंचायत अध्यक्ष – जिला अधिकारी – पुलिस अधीक्षक – उपजिला अधिकारी – ज्वाइंट मजिस्ट्रेट -नायब तहसीलदार – वीडियो मोहम्मदाबाद – कानूनगो सर्किल – क्षेत्रीय लेखपाल , एसएचओ मेरापुर ,चौकी इंचार्ज राजेंद्र नगर ,समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष – समाजवादी पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष – सचिव – महासचिव – पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य , मंडल अध्यक्ष – आदर्श नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर अध्यक्ष के पति और पूर्व सैनिकों व क्षेत्रीय जनता एवं ग्राम सभा दुल्लामई के प्रधान व क्षेत्रीय लोगों ने अमर शहीद नायब सूबेदार सुनील कुमार के परिवार को सांत्वना दे शहीद सुनील कुमार के पार्थिव शरीर व उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct