KAIMGANJ NEWS ब्रह्मदेव मंदिर के महंत साधु के अंतिम संस्कार स्थल ( समाधि ) के स्थान का गांव बालों ने किया विरोध

Picsart 25 02 09 20 51 08 927

KAIMGANJ NEWS – साधु के अनुयाई मंदिर परिसर में ही समाधि बनाने की बात कह रहे थे जबकि ग्रामीण परिसर से बाहर – प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद तय हुई समाधि स्थल की जगह
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के गांव भटासा में स्थित ब्रह्मदेव मंदिर पर एक साधु पिछले काफी समय से रह कर पूजा पाठ करते थे ।

लम्बी बीमारी के बाद साधु का निधन हो गया । साधु की समाधि मंदिर परिसर में ही बनाने की बात सुनते ही ग्रामीणों ने विरोध जताया । मामला बढ़ता देख प्रशासन को करना पड़ा हस्तक्षेप इसके बाद अंत्येष्ठ व समाधि स्थल का बिवाद शांत हुआ । यहां इस मंदिर पर लगभग पिछले 8 साल से 80 वर्षीय बाबा रामेश्वर गिरि महाराज अपने शिष्य सूरज गिरि, रामआसरे गिरि, शिष्या माया गिरि के साथ ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में रहते चले आ रहे थे । पिछले काफी दिनों से मंदिर महंत साधु रामेश्वर गिरि का स्वास्थ्य बिगड गया था । शिष्य अपने गुरु का उपचार आगरा से करा रहे थे ।

शनिवार को वह डाक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दबा लेकर आगरा से वापस लौट आए । इसी बीच देर रात अचानक हालत बिगडी और साधु ने करीब 11 बजे मंदिर परिसर में ही अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके शिष्यों द्वारा परिसर में ही उनकी समाधि स्थल की व्यवस्था की जा रही थी। इसी बीच गांव के काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में समाधि स्थल बनाने का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि यह ग्राम पंचायत की जगह है। यहां वर्षाे से मेला लगता है। मंदिर भी है। ऐसे में बाबा का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाए। इसमें वह लोग भी सहयोग करेंगे। इस बात पर बाबा पक्ष के शिष्य राजी नहीं हुए और कहा उनकी समाधि स्थल यही बनेगी। यही बात साधु / संयासी के नियम में है। तभी कुछ अन्य नागा साधू भी आ गए और कहा कि उनकी समाधि स्थल वही बनेगी जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। विरोध बढ़ता देख मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई।

Picsart 25 02 09 20 52 38 878

सूचना पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, इंस्पेक्टर लाइन आर्डर राजेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामला शांत कराया और दोनो पक्षों की बात सुनी। तहसीलदार ने कहा कि विवाद से कुछ नहीं निकलेगा। पहले समाधान की बात की जाए। काफी देर वार्ता के बाद तय हुआ कि बाबा की समाधि मंदिर के पास गांव की तरफ बाली जगह पर बन जायेगी । इस पर विचार के बाद दोनों पक्ष सहमत हो गए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes