KAIMGANJ NEWS – गन्ना तौल के इंतजार में खड़े किसान हो रहे परेशान – मिल प्रशासन आई खराबी सही कराने में व्यस्त
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि०कायमगंज अपनी बदहाल स्थिति के कारण एक बार फिर बंद हो गया । बताया गया कि रोलर खराब हो जाने के कारण गन्ना पेराई का काम बंद हो गया है । मिल परिसर में गन्ना तौल कराने के लिए वाहनों पर गन्ना लादे खडे किसान परेशान हो रहे हैं । यहां इस चीनी मिल का पेराई कार्य शुक्रवार सुबह 9 बजे पूरी तरह बंद हो गया था । मिल का रोलर खराब होने से चक्का जाम हो गया। मिल प्रशासन के अनुसार गाजियाबाद से नया रोलर मंगवाया गया है । जिसको लगाने का काम शनिवार शाम तक चलता रहा। लेकिन पेराई चालू नहीं हो सकी। महा प्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि रोलर मंगा लिया गया है उसको लगाकर प्रेशर मेंटेन किया जा रहा है। उन्होंने देर शाम तक मिल के चालू होने की संभावना जताई। किन्तु निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि मिल कब तक चालू होगा । चीनी मिल की जर्जर मशीनों से आए दिन पेराई कार्य प्रभावित हो रहा है। एक सप्ताह पूर्व बॉयलर चौक होने से मिल का चक्का जाम हो गया था। जो 16 घंटे बाद सही हो पाया था। आए दिन आरही तकनीकी खराबी से मिल बार बार बंद हो जाता है । पूरे पेराई सत्र में अब तक कई बार पेराई कार्य रुका । जिससे किसान परेशान है। उनका कहना है कि रोज-रोज मिल बंद होने से समय से गन्ने की मिल को सप्लाई नहीं हो पा रही है । वहीं खेत में खडी गन्ने की फसल की कटाई ना हो पाने से खेत खाली नहीं हो रहे है । जिससे उनकी अगली फसल के लिए खेतों की तैयारी भी नहीं हो पा रही है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun