KAIMGANJ-NEWS जांच के बाद पुलिस ने कहा रुपए नहीं छिने , विवाद हुआ था
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सोता नगला के पास से पशु व्यापारी ने तीन युवकों पर मारपीट कर बलपूर्वक रुपये छीन लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्रवाही हेतु लिखित तहरीर दी है ।
कोतवाली कायमगंज के गांव रायपुर निवासी फैजान अपने दो साथी मोनिस व अदनान के साथ क्षेत्र के गांव पुंथर में पशु खरीदने गया था। पिकअप गाडी में खरीदे गए पशु लादने के समय कुछ युवक वीडियो बनाने लगे। इस पर व्यापारी फैजान बिना मवेशी लादे पिकअप लेकर वहां से साथियों समेत चला आया। फैजान का आरोप है कि सोता नाला के पास तीन युवकों ने उसके साथ लात घुसो से मारपीट की। जेब से 12 हजार रूपये निकाल कर ले गए। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फैजान ने थाने आकर तहरीर दी। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया मवेशी खरीदने के दौरान व्यापारी का ग्रामीणों से कुछ विवाद हो गया था। रूपये छीनने जैसा कोई मामला नहीं है ।
=
कुत्तों के हमले से ग्रामीण घायल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कंपिल क्षेत्र के गांव धीमरनगला निवासी दिनेश के ऊपर आवारा कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके चीखने पर लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक उपचार तथा एंटी रैवीज इंजेक्शन लगाया गया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct