Delhi news साभार : –
दिल्ली : ( द एंड टाइम्स न्यूज )
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे ताबड़तोड़ ऐक्शन के बीच पुलिस की रडार पर आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक आ गए हैं। दिल्ली पुलिस ने ‘आप’ के विधायक महेंद्र गोयल और उनके स्टाफ को तलब किया है। पुलिस विधायक और स्टाफ से सवाल-जवाब करना चाहती है।
महेंद्र गोयल रिठाला से विधायक हैं। साउथ दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में आप विधायक और उनके ऑफिस स्टाफ को नोटिस देकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस ने यह नोटिस ऐसे समय पर जारी किया है जब बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर ‘आप’ और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज है। दिल्ली चुनाव में बांग्लादेशी और रोहिंग्या बड़ा मुद्दा बन चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों बांग्लादेशियों के फर्जी कागजात बनाने के मामले में रोहिणी से पकड़े गए गैंग से विधायक के स्टाफ के मिले होने की बात सामने आई है। उन फर्जी पहचान पत्रों और आधार कार्ड को बनाने में पते की पुष्टि के लिए इस्तेमाल कुछ सहयोगी कागजातों को विधायक कार्यालय से जारी किया गया था और उनमें से कुछ पर विधायक के हस्ताक्षर भी मिले हैं।
पिछले कुछ समय में दिल्ली पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों से दर्जनों बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा है। इनमें से अधिकतर को वापस उनके देश भी भेजा जा चुका है। कई घुसपैठियों के पास फर्जी आधार, वोटर कार्ड और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुटी है जो अवैध रूप से देश में घुसे लोगों को फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करते हैं।
दो विधायकों के हस्ताक्षर मिलेः भाजपा
भाजपा ने आप विधायक महेंद्र गोयल और जय भगवान पर बांग्लादेशियों की मदद का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘दिल्ली में दारू, हवाला, स्वास्थ्य का घोटाला, माफियाओं से बातचीत के बाद अब आम आदमी पार्टी की एक नई और खतरनाक फितरत सामने आ रही है जब फर्जी वोटों की जांच में यह सामने आया है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को फर्जी आधार बनाकर मतदाता बनाने का जो अभियान चल रहा था उसमें आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के हस्ताक्षर और मोहर मिले हैं। आप के विधायक महेंद्र गोयल और जय भगवान के हस्ताक्षर मिले हैं। अब इससे यह बात साफ हो जाती है कि ये किस कारण से हाहाकार मचा रहे थे, इनके दिल में कौन सा चोर बैठा था यह साफ हो गया है।’
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct