KAIMGANJ NEWS जौंरा माइनर में हुई खांदी काफी क्षेत्र की फसलें हुई बर्बाद

Picsart 24 12 13 06 19 20 021

KAIMGANJ NEWS- खेतों में भरा पानी तंबाकू आलू गेहूँ तथा सब्जियों के सडने गलने की आशंका से किसानों में मची हलचल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
निचली गंगा नहर डिवीजन फर्रुखाबाद के जौंरा माइनर की पटरी कट जाने से खंदी हो गई । तेज वहाव के साथ पानी काफी क्षेत्र के खेतों में भर गया है । जिससे तंबाकू आलू गेहूँ सब्जी आदि फसलों के सड़ने गलने की आशंका से अन्नदाता किसान बेहद चिंतित हो रहे हैं ।
कायमगंज क्षेत्र के गांव जौरा व सुल्तानपुर राजकुमार में माइनर में दो जगह खंद होने से सैकड़ों बीघा गेहूँ, सरसों ,तम्बाकू, लहसुन आदि की फ़सलें जलमग्न हो गई है । सुबह तड़के जब किसानों ने खेत पानी से लबालब भरे देखे तो वह परेशान हो उठे।
बुधवार की रात में माइनर की पटरी कमज़ोर होने के कारण दो जगह से कट गई। कटान से माइनर का पानी आसपास के खेतों में भर गया। किसानों द्वारा हाल ही में बोई गई तंबाकू, गेहूं, लहसुन, सरसों, केला की कई बीघा खेती जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भर जाने से परेशान जौरा के वीरेश दीक्षित, रामकिशोर दीक्षित, प्रवीन दीक्षित, राजाराम पाल, राजेश पाल,महेश पाल रामनिवास पाल आदि ने बताया उनकी सरसों,गेंहू,,लहसुन,तम्बाकू की फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं सुल्तानपुर राजकुमार के सुभाष ,राजकुमार , महेश कुमार,दिनेश कुमार के खेत के गेहूँ की फसलें डूब गयीं। ग्रामीणों ने सुबह अलियापुर गांव के पास लगे बंबे के फाटक को बंद करके पानी का रुख दूसरी ओर मोड दिया। देवेश दीक्षित ने सिंचाई विभाग के जेई की मानवेन्द्र सिंह मानवेंद्र सिंह को कटान की जानकारी दी। जिस पर जेई ने तुरंत श्रमिकों को भेज कर बंबे के कटान को बंद करने का काम शुरू कराया। जिससे खेतों की ओर जा रहा पानी थम गया। जेई मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जब तक खांदी का कटान पूरी तरह बंद नहीं हो जाता तब तक माइनर में पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes