KAIMGANJ NEWS मरणासन्न हालत में अस्पताल लाई गई युवती मृत घोषित

Picsart 24 11 30 09 01 22 766

KAIMGANJ NEWS – मृतका अपने मां बाप की तीसरे नम्बर की बेटी थी

कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
संदिग्ध परिस्थितियों में मरणासन्न हालत में अस्पताल लाई गई युवती को चिकित्सक ने देखने तथा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मेमो भेज कर थाना पुलिस को दी गई ।
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव सवितापुर बिहारीपुर निवासी रघुवीर राजपूत की 14 वर्षीय पुत्री चांदनी को मरणासन्न अवस्था में कायमगंज सरकारी अस्पताल में लाया गया था । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डा० अमरेश कुमार ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी पहले जमकर पिटाई की गई हो – इसके बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया गया हो। बरहाल मृतका के पिता रघुवर राजपूत ने बताया कि उसे फोन द्वारा परिजनों ने सूचना दी थी । तब वह घर पर पहुंचा था और इसे घायल अवस्था में ही घर से सीधा अस्पताल लेकर आया है । घटना के पीछे क्या कारण रहा कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं था । बताया गया कि मृतका कक्षा 9 की छात्रा थी। मौत की खबर पाकर मां मीना देवी तथा परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि रघुवीर की बड़ी बेटी निशा कुमारी है और दूसरे नम्बर का पुत्र नितिन तथा तीसरे नम्बर की यही बेटी मृतका चांदनी थी । जबकि सबसे छोटा बेटा अनमोल है। कायमगंज कस्बा चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है । वहीं थाना कंपिल पुलिस को सूचित कर दिया गया था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes