Lucknow Uttar Pradesh news प्रदेश महिला आयोग ने सरकार को प्रस्ताव भेज – दिया सुझाव

Picsart 24 11 08 18 36 06 798

Lucknow Uttar Pradesh news – फीमेल के कपड़ों की माप लेने से मेल टेलरों को किया जाए प्रतिबंधित , वहीं जिमों में फीमेल के लिए रखीं जायं फीमेल ट्रेनर

साभार : –
लखनऊ – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महिलाओं की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए एक प्रपोजल दिया है. जिसमें कहा गया है की महिलाओं के कपड़ों का माप पुरुष टेलर ना लें. क्या अब उत्तर प्रदेश में पुरुष टेलर महिलाओं के लिए कपड़े नहीं सिल पाएंगे. जानें क्या है इसका जवाब.
यूपी महिला आयोग ने सीएम योगी को भेजा प्रस्ताव ”
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने प्रदेश की योगी सरकार के लिए प्रस्ताव भेजा है, प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रदेश के जिम और योग केंद्र में महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर तैनात किए जाएं, इसके साथ ही पुरुष टेलर महिलाओं के कपड़ों का माप ना लें. इसके लिए अलग से महिलाओं के लिए युवा केंद्र बनाए जाएं जिनमें महिला ट्रेनर ही शामिल हों. महिला जिम/योग सेंटर में सीसीटीवी चलते होने चाहिए. महिला जिम और योगा सेंटर में प्रवेश करते समय अभ्यर्थी को आधार कार्ड या निर्वाचन कार्ड जैसे पहचान पत्र से वेरिफिकेशन करके उसकी कॉपी जमा की जाए. बुटीक सेंटर्स में महिला टेलर्स होने चाहिए और सीसीटीवी मैंडेटरी होना चाहिए. महिलाओं के कपड़ों की शॉप पर महिला कर्मचारी होनी चाहिए. महिला आयोग की तरफ से प्रस्ताव में इन सब बातों को लागू करने की बात कही गई है.
क्या महिलाओं के कपड़े नहीं सिल पाएंगे पुरुष टेलर?
आज भी अगर देखा जाए तो महिला टेलरों के मुकाबले पुरुष टेलरों की संख्या काफी ज्यादा है. बहुत सी महिलाएं पुरुष टेलरों से ही अपने कपड़े सिलवाती हैं. अब यूपी महिला आयोग के इस प्रस्ताव से कई पुरुष टेलरों के मन में यह सवाल आ रहा है. क्या अब वह महिलाओं के कपड़े सिल पाएंगे या नहीं. तो बता दें फिलहाल महिला आयोग की ओर से प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है.इस पर सरकार ने अभी कोई एक्शन नहीं लिया है. अगर सरकार इस प्रस्ताव को लागू भी कर देती है. तब भी इसमें पुरुष टेलरों को महिलाओं के कपड़े ना सिलने के बारे में नहीं कहा गया है. भले ही पुरुष टेलर महिलाओं का माप ना ले सकें लेकिन उनके कपड़े जरूर सिल सकते हैं. ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes