KAIMGANJ NEWS -बर्तन सोना चांदी मिष्ठान वस्त्र आदि की सजी धजी दुकानों पर ग्राहकों का लगा तांता
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दीपावली त्यौहार से पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है । इस त्यौहार के मानने के पीछे पौराणिक के किवदंतियां के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के उपरांत हाथ में कलश धारण किए भगवान विष्णु के अवतार भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे । वहीं जैन मान्यता के अनुसार भगवान महावीर तीसरे और चौथे ध्यान में जाने के बाद दीपावली वाले दिन निर्वाण को प्राप्त हुए थे ।

इसलिए इस को “धन्य तेरस” के नाम से मान्यता प्राप्त हुई ।जैसी तमाम धार्मिक मान्यताओं किवदंतियों तथा परंपराओं के अनुसार भारत वर्ष में तथा उस जगह जहां भारतीय लोग स्थाई अथवा अस्थाई रूप से रह रहे हैं । ऐसी हर जगह धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है : – खैर जो भी हो आज इस अवसर पर खास कर बर्तनों मिष्ठान तथा ज्वेलर्स एवं वस्त्र तथा रेडीमेड कपड़ों की दुकानों के साथ ही पूरा बाजार दुल्हन की तरह सजा हुआ है। इस गुलजार बाजार में ग्राहकों की भी बेशुमार भीड़ उमड़ रही है । कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे ।समुद्र मंथन के दौरान उनके हाथ का कलश शुभ संकेत के रूप में मानते हुए मान्यता के मुताबिक आज के दिन बर्तन खरीदने से खरीदार के घर में धन-धान्य कीअधिकता बढ़ जाती है जैसे विश्वास को लेकर लोग बर्तनों की दुकान पर जाकर अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं । वहीं कुछ आर्थिक रूप से संपन्न लोग सोने चांदी के सिक्के तथा चांदी एवं सोने से बनी देवी देवताओं की मूर्तियां भी इस अवसर पर खरीदने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं ।दीपावली के अवसर पर नए परिधान पहनने की रिवाज के कारण कपड़ों तथा रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर भी अच्छी खरीद हो रही है ।इसी के साथ मिष्ठान विक्रेताओं के यहां भी पूर्वानुमान के अनुसार तैयार करके रखी गई मिठाइयों की बिक्री हो रही है ।. यहां हर ग्राहक अपनी रुचि के अनुसार मिष्ठान की खरीदारी कर रहा है । इतना ही नहीं घरों में पकवान बनाने के लिए सब्जियों तथा परचून की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दे रही है । पूरा बाजार गुलजार है ।अपेक्षाकृत ग्राहकों की संख्या काफी बढी हुई है । लेकिन महंगाई के कारण नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग खरीदारी तो कर रहे हैं । लेकिन कुछ वर्ष पूर्व की अपेक्षा इस बार त्योहार पर अपना काम चलाने के लिए औपचारिकता भर जरूरत की अपेक्षा काम चलाने के लिए ही खरीदारी कर पा रहे हैं । दो पहिया तथा चौपहिया वाहनों एवं ट्रैक्टर ऐजेंसियों पर वाहन खरीद के लिए काफी ग्राहक पहुंच रहे हैं । फिलहाल बाजार में भीड़ है । दुकानें गुलजार हैं , ग्राहक भी पहुंच रहे हैं, हर जगह लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है , जैसी स्थिति में धनतेरस वाले दिन आज त्यौहार की रौनक चारों तरफ नजर आ रही है ।
जाम न लगे – लगाई गई नो एंट्री
कायमगंज –
धनतेरस के त्योहार पर ग्राहकों की बढ़ती भीड़ की स्थिति को देखते हुए पहले से ही प्रशासन को आशंका थी कि जब सामान्य दिनों में नगर में जाम लगा रहता है – तो ऐसी स्थिति में आज जाम की स्थिति और भयानक हो सकती है । जाम लगाने में सबसे बड़ी भूमिका ई रिक्शा चलाने वालों की रहती है । इसलिए आज से लेकर दीपावली वाले दिन तक नगर के मुख्य मार्ग पर प्रशासन द्वारा नो एंट्री लगा दी गई है । मेन चौराहा – तहसील पुलिया – गंगा दरवाजा – पुरानी गल्ला मंडी चौराहा – मुख्य चौराहा जैसे नगर के प्रवेश वाले मार्गों पर पुलिस तथा होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं । जो किसी भी बाहरी , यहां तक की ई रिक्शा को भी अंदर नहीं जाने दे रहे हैं । प्रशासन द्वारा इस तरह की गई व्यवस्था के कारण ही बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ बहुत अधिक है । दुकानदारों ने सड़क साइड की तरफ बेंच आदि रखकर बिक्री के लिए बस्तुएं सजा रखी हैं। जिसके कारण मुख्य मार्ग काफी सकरा हो गया है । ऐसी स्थिति में जहां ग्राहकों की भीड़ ज्यादा पहुंचती है – जैसे मुख्य चौराहा श्याम गेट बड़ी मस्जिद वाला चौराहा आदि स्थानों पर थोड़ी बहुत देर के लिए भयंकर जाम की स्थिति दिखाई तो देती है । लेकिन वाहनों के आवागमन पर रोक लगने के कारण जाम से फिर भी काफी राहत महसूस हो रही है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug