Delhi news दी गई चेतावनी के अनुसार ईरान हमले के जबाव में इसराइल ने फिर बरसाए ईरान पर गोले

Picsart 24 10 29 14 50 54 428

Delhi news – जबकि ओआईसी ने इसराइल हमले को अन्तर्राष्ट्रीय कानून का उल्घंन बताया

साभार : –
दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज )
ईरान के हमले के बाद से ही कहा जा रहा था कि इसराइल इसका बदला ज़रूर लेगा. इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ़्टाली बेनेट ने तो यहाँ तक कह दिया था कि ईरानी हमला इसराइल के लिए अच्छा मौक़ा है कि उसके परमाणु कार्यक्रम को नष्ट कर दे.कई लोग सलाह दे रहे थे कि इसराइल को ईरान के ऊर्जा इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर हमला करना चाहिए.जब शनिवार रात इसराइल ने ईरान पर हमला किया तो न ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाने पर लिया और ना ही उसके ऊर्जा इन्फ़्रास्ट्रक्चर को.इसराइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसराइली डिफेंस फ़ोर्स ने ईरान के भीतर तेहरान, कराज, इसफ़हान और शिराज़ में कम से कम 20 ठिकानों पर हमले किए. इन हमलों में ईरान ने अपने चार सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है. ईरान और इसराइल की बीच वार-प्रतिवार से आशंका गहरा गई है कि कहीं पूरा पश्चिम एशिया युद्ध की चपेट में ना आ जाए.इसराइल के हमले के बाद अरब के इस्लामिक देशों की तत्काल प्रतिक्रिया आई. इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन यानी ओआईसी ने भी 27 अक्तूबर को बयान जारी किया और हमले की कड़ी निंदा की. ओआईसी के 57 देश सदस्य हैं, जिनमें से ज़्यादातर मुस्लिम बहुल देश हैं या संवैधानिक रूप से इस्लामिक देश हैं.ओआईसी ने अपने बयान में कहा, ”इसराइल का ईरान पर हमला संप्रभुत्ता और अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है. ओआईसी इसकी कड़ी निंदा करता है. अगर इस इलाक़े में किसी भी तरह का टकराव शुरू होता है तो पूरा क्षेत्र अस्थिरता में समा जाएगा. तनाव और हिंसा को ख़त्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों और नेताओं को आगे आना चाहिए. गज़ा, वेस्ट बैंक और लेबनान में इसराइल की आक्रामकता तत्काल थमनी चाहिए.”इस्लामिक दुनिया में सऊदी अरब की ख़ास जगह है क्योंकि यहाँ मक्का और मदीना है. सऊदी अरब ने भी ईरान पर इसराइल के हमले की निंदा की है. सऊदी अरब ने कहा कि ईरान पर इसराइल का हमला संप्रभुत्ता और अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है.सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा, ”हम इस इलाक़े में लगातार बढ़ रहे टकराव के ख़िलाफ़ हैं. टकराव के विस्तार से इस इलाक़े की शांति और स्थिरता प्रभावित होगी. हम सभी पक्षों से तनाव कम करने और टकराव का रास्ता छोड़ने की अपील करते हैं. अगर टकराव ऐसे ही जारी रहा तो इस इलाके़ के लिए ख़तरनाक होगा. हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि इस इलाक़े में बढ़ते टकराव को ख़त्म करने में अपनी भूमिका अदा करे.’भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल सऊदी अरब के इस बयान को काफ़ी अहम मानते हैं. सिब्बल ने सऊदी अरब के बयान को रीपोस्ट करते हुए लिखा है, ”राजनयिक रूप से यह काफ़ी अहम है. सऊदी अरब नहीं चाहता है कि टकराव का दायरा बढ़े क्योंकि यह उसकी विकास परियोजनाओं के लिए झटका होगा. अगर अमेरिका के कारण रूस और चीन की दोस्ती मज़बूत हो रही है तो इसराइल के कारण ईरान और सऊदी अरब क़रीब आ रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 29 04 17 39 964

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes