KAIMGANJ NEWS पीस कमेटी की बैठक में त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद

कोतवाली परिसर में एसडीएम व क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई ।
आज आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली व भैया दूज के मद्दे नजर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन एसडीएम रवीन्द्र कुमार, तथा क्षेत्राधिकारी जयसिंह परिहार की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में नगर व आसपास के सभ्रांत लोगों को बुलाया गया था। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि आगामी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से हों , इसके लिए सभी का सहयोग जरुरी है। एक दूसरे की भावनाओं को ध्यान रखते हुए त्योहार को मनाएं। किसी भी नई परम्परा की शुरुआत न करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुए। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। क्षेत्राधिकारी ने सभी से त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। आयोजित बैठक में कोतवाली प्रभारी रामअवतार, इंस्पेक्ट काननू व्यवस्था राजेश सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह, एसआई प्रमोद कुमार, संजय गुप्ता, सुबोध गुप्ता उर्फ मंशा राम, प्रदीप सक्सेना, राजन गुप्ता, अदील खान व हाफिज शाहनूर आदि उपस्थित रहे।
=
नगर में चल रहे अवैध सट्टे की
खाई बाड़ी करने वाले को किया गिरफ्तार
कायमगंज –
मुखबिर द्वारा सटीक सूचना के आधार पर कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह ने मोहल्ला चिलांका निवासी अमित कुमार को जूही शाह बाबा गेट के पास से सट्टे की खाई बाडी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने जामातलाशी में उसके पास से 4 सौ 60 रुपए नकद, दो सट्टा पर्ची, कार्बन कापी व एक डायरी बरामद की। गिरफ्तार आरोपी खाई बाड़ का मुकद्मा दर्ज कर जुआ अधिनियम में चालान कर दिया गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes