Delhi news साभार : –
दिल्ली – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
Saudi Arabia-Iran relations: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष हर दिन बढ़ता जा रहा है. इसी बीच सऊदी अरब भी ईरान के करीब आ रहा है, जिस वजह से इजरायल के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.इजरायल पिछले एक साल से हमास, हिजबुल्लाह और ईरान से लगातर संघर्ष में है. इस संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में अशांति फैली हुई है. इसका असर सऊदी अरब और इजरायल सामान्यीकरण समझौते पर भी असर पड़ा है.
पहले माना जा रहा था कि सामान्यीकरण समझौते मध्य-पूर्व की स्थिति में बदलाव हो सकता है. लेकिन इस संघर्ष की वजह से अब सऊदी अरब अपने पारंपरिक कट्टर दुश्मन ईरान के साथ संबंधों को बेहतर बना रहा है. हमास नेता याह्या सिनवार की हत्या के बाद इजरायल-सऊदी अरब सामान्यीकरण समझौता भी अब ठंडे बस्ते में चला गया है.
ईरान के साथ संबंध मजबूत कर रहा है सऊदी अरब
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इराक और ओमान सहित क्षेत्र के अन्य देशों की यात्रा करने से पहले सऊदी अरब का दौरा किया था. इस दौरान दोनों देशों के बीच फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण को लेकर भी बात हुई थी. इस महीने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने खाड़ी देशों के विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात की थी. इस बैठक में खाड़ी देशों ने ईरान को यह आश्वासन दिया कि इजरायल के साथ उसके युद्ध में वो तटस्थ रहेंगे.
सऊदी क्राउन ने उठाई थी फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण का मुद्दा
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि जब तक इजरायल फिलिस्तीनी राज्य के लिए अपने रुख को नहीं बदलते हैं, तब तक सऊदी अरब इजरायल के साथ अपने संबंधों को सामान्य नहीं करेगा.
इससे पहले 18 सितंबर को क्राउन प्रिंस ने अपने वरिष्ठ सलाहकार परिषद को संबोधित करते हुए कहा था, “सऊदी अरब स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना, जिसकी राजधानी पूर्वी येरुशलम हो, की स्थापनी के लिए अपने अथक प्रयासों को बंद नहीं करेगा. हम पुष्टि करते हैं कि सऊदी इसके बिना इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित नहीं करेगा.”
वहीं, दूसरी तरफ इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण की बात को अस्वीकार करते आए हैं. इस वजह से भी दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर नहीं हो पाए हैं.
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct