KAIMGANJ NEWS- कुल 183 शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायती पत्र अवैध कब्जे से संबंधित प्राप्त हुए
कायमगंज /फर्रुखाबाद19 अक्टूबर024
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी बीके सिंह ने की – जबकि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ ही विधायक भी मौजूद रहे । आयोजित समाधान दिवस में 183 फरियादियों ने अपनी समस्या निस्तारण के लिए शिकायती पत्र सौंपे । इनमें से 23सामान्य शिकायतों का निस्तारण अधिकारी गणों द्वारा मौके पर ही करा दिया गया । शेष शिकायती पत्र निस्तारण का निर्देश दे संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारियों को सौंप दिए गए । थाना क्षेत्र कपिल के गांव सिवारा खास की अमिता अग्निहोत्री ने पैमाइश के बाद भी खुद की जमीन पर विरोधियों द्वारा अवैध कब्जा न छोड़ने की , इसी थाना क्षेत्र के गांव निज़ामुद्दीनपुर की महारा बेगम ने अपने पुश्तैनी मकान वाली जगह पर नया मकान बनबाने से प्रधान पर जबरिया रोक लगाने का आरोप लगाया । ग्राम सादनगर की नवाबकुंवरि ने विरोधियों पर साजिश करके जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है ।गांव पुरौरी के निवासी अधिवक्ता प्रदीप ने गांव स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के झुके हुए पोल से खतरा बताकर सही कराने, कायमगंज नगर के पास बसे गांव टिलियां मजरा मुडौल निवासी रमेश चंद ने नगर के पानी निकास वाले नाले से जल भराव होने तथा फसलें तबाह होने की बात कहते हुए पक्का नाला निर्माण की मांग , थाना क्षेत्र कंपिल के गांव नगला भूड़ मजरा सिकन्दरपुर निवासी अमरपाल ने अपनीआवासीय पट्टा वाली भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने , थाना मेरापुर के गांव नौली पिलखना निवासी अवधपाल ने धोखाधड़ी से बैनामा करा लेन, थाना शमशाबाद के गांव ललौर निवासी सुखवासी लाल ने अपने खेत में खड़े पेड़ो को चोरी से काटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने , अंगदसिंह निवासी ग्राम अजीजपुर ने चकमार्ग को अबैध कब्जे से मुक्त कराने एवं उसे सही कराने, साविर बेगम ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा अबैध कब्जा कर फसल वो लेने की शिकायत की , कस्बा कंपिल के मोहल्ला वारह पत्थर निवासी आधा दर्जन लोगों ने मंदिर परिसर तथा पडोस में स्थित कुंआ वाली जगह पर किए गए अवैध कब्जे को कब्जा मुक्त कराने हेतु शिकायती पत्र सौंपा । इसी तरह अन्य फरियादियों ने भी शिकायती पत्र सौंप कर समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद से संपूर्ण समाधान दिवस में गुहार लगाई है । आयोजन अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct