Delhi news – पूरे देश से4054 सैंपल लिए गए, इनमें से12 प्रतिशत गुणवत्ताहीन मिलने पर हुए फेल ।
साभार : –
दिल्ली – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
सावधान! MDH और एवरेस्ट के अलावा और भी कंपनियों के मसालों में मिली .
Spice Samples Fail: मसालों की क्वॉलिटी को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं। FSSAI की एक रिपोर्ट के मुताबिक
12 फीसदी मसालों के सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए हैं। यह बात रॉयटर्स की ओर एक आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में सामने आई है…..
12% भारतीय मसाले क्वालिटी टेस्ट में फेल पाए गए हैं…..
यह टेस्ट FSSAI की ओर से मई और जुलाई में किया गया था
इसमें देशभर से मसालों के 4054 सैंपल इकट्ठे किए थे…..
भारतीय मसालों की गुणवत्ता पर फिर खड़े हुए सवाल……
नई दिल्ली: एमडीएच और एवरेस्ट के अलावा दूसरी कंपनियों के मसालों में भी मिलावट पाई गई है। रॉयटर्स को मिले आंकड़ों के मुताबिक करीब 12 फीसदी सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए हैं। ऐसे में मसालों की गुणवत्ता पर एक बार फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं। बता दें कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देश में बिक रहे मसालों की जांच की थी। इसके लिए FSSAI ने क्वालिटी टेस्ट के लिए देशभर से मसालों के 4054 सैंपल इकट्ठे किए थे। बाद में जांच में 474 सैंपल (करीब 12 फीसदी) फेल हो गए। ये टेस्ट मई और जुलाई की शुरुआत के बीच किए गए थे। रॉयटर्स ने ये आंकड़े आरटीआई के तहत जुटाए है,
कंपनी ने कहा- कुछ कंपनियों पर हुई कार्रवाई……
यह जानकारी सामने आने के बाद FSSAI ने रॉयटर्स को इस बारे में एक बयान दिया। FSSAI ने कहा कि जिन कंपनियों के मसालों की क्वॉलिटी में खामी पाई गई है, उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है। कुछ कंपनियों के खिलाफ एक्शन लिया भी जा चुका है। हालांकि क्या कार्रवाई की गई, FSSAI ने इसके बारे में कुछ नहीं बताया।
एमडीएच और एवरेस्ट पर उठे थे सवाल…….
इस साल अप्रैल में एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों को लेकर विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब हॉन्ग कॉन्ग ने इन भारतीय मसालों की बिक्री पर बैन लगा दिया था। हाॅन्ग कॉन्ग का कहना था कि भारतीय मसालों में ज्यादा मात्रा में एथीलीन ऑक्साइड नाम का कीटनाशक मिला है। इसके इस्तेमाल से कैंसर हो सकता है। इस विवाद के सामने आने के बाद अमेरिका और सिंगापुर समेत दूसरे देशों ने भी इन मसालों की बिक्री पर बैन लगा दिया था।
FSSAI ने की थी जांच
देश में खाने-पीने की चीजों की जांच करने की जिम्मेदारी FSSAI पर है। ऐसे में एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों में एथीलीन ऑक्साइड की बात सामने आने पर FSSAI भी निशाने पर आ गई थी। बाद में FSSAI ने इन मसालों की जांच शुरू की। इस जांच में FSSAI ने पाया कि कई दूसरी कंपनियों के मसालों की क्वॉलिटी की अच्छी नहीं थी। इनमें सुरक्षा मानकों का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
अपने प्रोडक्ट को बताया था सुरक्षित
मसालों में कीटनाशक का विवाद सामने आने के बाद एमडीएच और एवरेस्ट का बयान सामने आया था। इन कंपनियों ने कहा कि उनके प्रोडक्ट इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हैं। इन कंपनियों का कहना था कि उनके मसाले भारत में सबसे लोकप्रिय हैं। किन्तु जांच के बाद आए परिणाम से असलियत सामने आई ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug