Farrukhabad news भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में किसानों ने किया फर्रुखाबाद दिल्ली मार्ग जाम

Picsart 24 10 06 18 36 03 673

Farrukhabad news -सभा स्थल पर नहीं पहुंचा कोई भी अधिकारी, नाराज किसानों ने निकाला पैदल मार्च जमकर की नारेबाजी
-शासन व प्रशासन के फूले हाथ पांव, कोतवाली प्रभारी के समाझाने पर माने किसान
फर्रुखाबाद ,कायमगंज।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मण्डी समिति सभा स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें। शासन व प्रसाशन की ओर से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं दिखाई दिया । जिसपर नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसानों ने पैदल मार्च निकालकर धरने पर बैठते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों के धरने पर बैठने की सूचना पर शासन व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

Picsart 24 10 06 18 37 58 194
रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर चौधरी श्योराज सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कंपिल बाईपास रोड़ स्थित मण्डी समिति पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शासन व प्रशासन से कोई भी अधिकारी मौजूद न होने पर नाराजगी जाहिर की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंचे। जहां सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने पर बैठते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। थोडी ही देर में मण्डी चौकी प्रभारी विघा सागर तिवारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मण्डी चौकी प्रभारी से उच्चाधिकारों को बुलाने की मांग की। किसानों के घरने से लगभग आघे धण्टे तक फर्रुखाबाद दिल्ली मार्ग जाम रहा। इसके बाद कोतवाली प्रभारी राम अवतार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत की। बातचीत के बाद किसनों ने धरना समाप्त किया। राष्ट्रीय अध्यध कार्यकर्ता के साथ वापस मण्डी समिति पहुंचे। किसानों के मण्डी समिति पहुंचते ही मौके पर तहसीलादर विक्रम सिंह चाहर व क्षेत्राघिकारी जय सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानो की मांग को लेकर शासन व प्रशासन से वार्ता की। इस दौरान अजीत पटेल, दीपू राठौर, शिव नन्दन, धर्मेन्द्र मिश्रा, कायम अली खान ,अंकुर वर्मा, प्रवेश कुमार, उपेन्द्र पाल, अंकित गंगवार, वीरेन्द्र सिंह व सतेन्द्र अवस्थी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनसेट-
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
कामयगंज।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पादधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसील दार को सौंपा। उनका कहना है कि गल्ला मण्डी में किसानों के लिए बने टीनसेट पर व्यापारी अधिकारियों की ममद से उवैध कब्जा किए हुए है। गंगा नदी में बाढ़ के चलते कायमगंज व अमृतपुर क्षेत्र के किसानो की फसले बर्बाद हो गई है मुआवजा दिलाया जाए। किसानों को फसल के समय पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है जिसको लकेर किसानों को काफी दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। कायमगंज व नवाबगंज बिजली विभाग के एसडीओ व जेई भ्रष्टाचार में लिप्त है उनके द्वाका किसानों को बिजली चोरी के नाम पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर किसानों से अबैध वसूली व उत्पीडन किया जा रहा है। तबांकू अधिनियम की धारा 6 के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है। नगर में स्कूलों व शिक्षण संस्थानो के पास तंबाकू की गोदामें चल रही है। कार्रवाई कर तबांकू की गोदामों को हटावाया जाए। खुडना खार में बंजर भूमि जिसको कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज कराया जाए।
इनसेट-
तहसीलदार ने दिया अश्वासन
कायमगंज।
ज्ञापन मिलने के बाद तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने मंच से किसानों को अश्वासन दिया कि जो भी मांगे है उनको लेकर उपजिलाधिरी कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाएगा। खुले मंच पर वार्ता के मुद्दे पर तहसीलदार ने कहा कि अगला सम्पूर्ण समाधान जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा। वो जिलाधिकारी से अनुरोध करेंगे की सम्पूर्ण समाधान समाप्त होने के बाद किसानों की समस्याओं की सुने।
इनसेट
घरौनी लोकशक्ति की देन
कायमगंज।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर चौधरी श्योराज सिंह ने भाषण में कहा कि उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के हित में सरकार से बात करके जीएच घरौनी का कानून बनवाया। सरकार की तरफ से पहली घरौनी मुझे प्रदान की।
इनसेट-
किसानों ने जाम में फंसी एंबुलेस को दिया रास्ता
कायमगंज।
फर्रुखाबाद दिल्ली मार्ग पर धरने पर किसानों ने जैसे ही एंबुलेस को जाम में फसा देखा। धरने पर बैठे सभी किसान उठ गए और एंबुलेस को रास्ता दिया। किसानों के इस सराहीनय काम की रहागींरो ने जमकर तारीफ की।
इनसेट-
अजीत पटेल बने लोकशक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष
कायमगंज।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर चौधरी श्योराज सिंह ने मंच से धोषणा करते हुए अजीत पटेल को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। अजीत पटेल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होते ही पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
Picsart 24 10 05 15 01 04 449
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा

Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes