KAIMGANJ NEWS बदहाल गंगा नहर – पार्ट -1 टेल तक पानी पहुंचाने के दिखावे का प्रयास – ऊपर से करा रहे अधिकारी राजवाह तथा माइनरों को बंद

IMG 20241007 WA0117

KAIMGANJ NEWS -नहर की जिन शाखों में पानी का जाना रोका जा रहा है वहां के किसानों के खेतों में खड़ी फसलें धान ईख आदि हो रहीं तबाह
– नहर की सफाई, घट्टा बंदीं एवं मुख्य धारा में स्थाई तथा अस्थाई रूप से बनाए गए अवरोध साथ ही कम मात्रा में छोड़ा जा रहा पानी ही है टेल तक पानी ना पहुंचने का है प्रमुख कारण
कायमगंज / फर्रुखाबाद
निचली गंगा नहर शाखा फतेहगढ़ (फर्रूखाबाद ) में आखिर टेल तक पानी परियाप्त रूप में क्यों नहीं पहुंच पा रहा है । इसकी सच्चाई जानने के लिए कुछ बातों को गौर से समझना होगा । नहर विभाग के सुविधा भोगी अधिकारी सब कुछ जान कर भी अनजान होने जैसी स्थिति उत्पन्न किए रहते हैं । पानी टेल तक पहुंचाने का जब दबाव आता है तो यह अधिकारी नहर से संबद्ध राजवाहों तथा माइनरों के पानी को रोक कर पुराने अंदाज में प्रयास करते हैं । जिसका असर यहां के काश्तकारों पर पड़ता है । पानी न मिलने पर उनकी फसलें तबाह हो जाती है । दूसरा कारण यह है कि नहर की सफाई ठीक से नहीं होती है । नहर के दोनों किनारों पर पेड़ पौधे तथा झाड़ियां और घास इतनी अधिक मात्रा में खड़ी है । जो पानी के प्रवाह को बुरी तरह प्रभावित कर रोक रही है । इसके अलावा नहर तथा संबद्ध शाखों में पानी की धारा के बीचों – बीच में सैकड़ों स्थानों पर रेत – बालू के ढेर लगे हैं जिन पर झाडियां तक उगी खडी हैं । वहीं पानी की धारा को आगे बढ़ने से पहले ही नहर की मुख्य धारा में स्थाई व अस्थाई रूप से बांध लगाकर अवैध ढंग से पानी को रोका जा रहा है ।

Picsart 24 10 05 15 01 04 449
*उदाहरण के लिए* आपको बता दें कि थाना क्षेत्र कंपिल के गांव बरखेड़ा के सामने से निकलने वाले माइनर के मुंहाने के ठीक सामने सीमेन्टिड – पक्का पुख्ता बांध दीवार बनाकर यहां नहर की मुख्य धारा में अवैध रूप से ( एक वोटों के सौदागार (नेता) जो सपा समर्थक बताया जा रहा है – ) ने बनवाया है । यह अवैध स्थाई बांध पिछले लगभग चार साल से पानी की धारा के बहाव को पूरी तरह रोके रहने में मददगार सावित हो रहा है । क्रमशः – शेष अगले अंक में :

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]