Farrukhabad news ससुराली जनों द्वारा की गई मारपीट से अपमानित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

IMG 20241007 WA0145

Farrukhabad news- 22 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में छाया मातम – शव पर बिलख – बिलख कर रो रहे थे परिजन – पुलिस पहुंची मौक पर

फर्रुखाबाद –
बेहद अफशोस जनक घटना जनपद फर्रुखाबाद के थाना व कस्वा नबाबगंज
के मोहल्ला नया गनीपुर में घटित होना बताई जा रही है । घटना से जुडे दुखद पहलू के अनुसार बताया गया कि यहां का निवासी 22 वर्षीय युवक अंकुल सक्सेना ने अपनी ससुराल में हुई मारपीट से आहत होकर आत्महत्या कर ली।

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

दी गई जानकारी के अनुसार मृतकअंकुल 5 अक्टूबर024 को अपनी पत्नी माया के साथ थाना मऊदरवाजा गांव करनपुर में होने वाले देवी जागरण में शामिल होने पहुंचा था ।, जहां किसी बात पर उसका ससुरालीजनों से विवाद हो गया था। विवाद में ही ससुरालीजनों ने उसकी मारपीट कर अपमानित किया । इसके बाद वह अपने घर गनीपुर वापस लौट कर आ गया । शव के पास बिलख रहे परिजनों का कहना था कि अंकुल ससुराल में हुई मारपीट से परेशान हो खुद को अपमानित महसूस कर रहा था । बताया गया कि सोमवार को सबेरे घर की ऊपरी मंजिल बाले कमरे का दरबाजा अंदर से बंद देखा और अंकुल को दरबाजा खटखटा कर आबाज लगाई । मगर ना तो कोई आवाज मिली और ना हीं दरवाजा खुला । अनहोनी की आशंका से परिजनों ने किसी तरह कुंडी तोड़कर जैसे ही कमरे में झांक कर देखा तो उनकी चीख निकल गई । कमरे के अंदर छत वाले पंखे में साडी के फंदे से अंकुल का शव झूल रहा था । दुखी घर वालों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने जानकारी करने के साथ ही शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । पुत्र शोक से परेशान पिता रामआसरे सक्सेना ने रुंधे गले तथा आंखों से लगातार वह रहे आंसुओं को पोंछते हुए कहा कि बेटे को खोने का उन्हें बेहद गम है । मेरा अंकुल बेटा अपने भाई संजू – अंजू – अंकित तथा वहिन पूनम सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखता था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes