KAIMGANJ NEWS तीसरी बार बच्चे को जन्म देने वाली प्रसूता की निजी अस्पताल में प्रसव के फौरन बाद हुई दुःखद मौत

Picsart 24 09 28 21 13 46 678

KAIMGANJ NEWS – हालत गंभीर बता अस्पताल में भर्ती प्रसूता को निकाल दिया था बाहर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
चिकित्सा अब जनसेवा नहीं पूरी तरह व्यवसाय बन गई है । इसीलिए यहां पूरे कायमगंज क्षेत्र में अवैध रूप से प्रसव कराने का धंधा जोर- शोर से चल रहा है । आए दिन प्रसूता महिलाओं की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं । इस सब के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग आंखें बंद किए रहता है । पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि नगर व आसपास क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित प्राइवेट अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं । इनमें इलाज के लिए आने वाली कोई न कोई प्रसूता आए दिन मौत के आगोश में समा जाती है ।
ऐसा ही एक मामला आज शनिवार देर शाम देखने को मिला जब नगर से सटे गांव पितौरा में एक प्राइवेट अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। बताया गया
कि तीस बर्षीय बबली पत्नी शादिरअली निवासी पितौरा को तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा गांव के ही एक के घर पर चल रहे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां बबली ने एक पुत्र को जन्म दिया । इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल संचालक द्वारा महिला को यह कहते हुए कि मरीज की हालत ज्यादा खराब है । इसे किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराओ । कहकर अस्पताल से निकाल दिया गया। महिला के परिजन उसे लेकर कायमगंज सीएचसी पहुंचे । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के तुरंत बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजन बबली के शव को लेकर घर चले गए हैं । हालांकि अभी तक परिजनों द्वारा इस प्राइवेट अस्पताल पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है। महिला के पति सादिर अली ने बताया की महिला ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया था । फिलहाल नवजात शिशु की स्थिति सही बताई जा रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes