KAIMGANJ NEWS तंबाकू लोड कर जा रही पिकअप गाडी जीएसटी टीम ने ली हिरासत में – मौके पर चालक या अन्य कोई नहीं दिखा सका कागजात

Picsart 24 09 09 18 35 05 706

KAIMGANJ NEWS – केवल इतना कहा कि माल लेकर जनपद बंदायू जा रही थी गाडी,
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जीएसटी विभाग ने जनपद बंदायू जा रही तंबाकू से लदी पिकअप को टीपी चौराहे के पास पकड़ लिया।
जीएसटी विभाग को सूचना मिली कि तंबाकू लदी एक पिकअप गाड़ी कायमगंज से बदायूं जनपद को जा रही है। इस पर विभाग हरकत में आया। सहायक आयुक्त रामनरेश व अभिषेक मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रांसपोर्ट के समीप पिकअप गाड़ी संख्या यूपी 83एटी 9901को रोक लिया। चालक से प्रपत्र मांगे तो वह मौके पर नहीं दिखा पाया। इस पर टीम वाहन को मंडी ले आई। जहां वाहन को खुलवा कर देखा गया तो उसमें 40 किलो बजन के 50 बोरे तंबाकू ओरछा मिला। सहायक आयुक्त ने बताया कि अभी तक उनके पास माल से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं आए है। लालू तिवारी नाम का एक व्यक्ति सामने आया था जो माल का मालिक बताया रहा है । लेकिन अभी कोई कागज नहीं दिए है। उन्होंने बताया कि मंडी शुल्क भी नहीं दिखा पाए है। आंकलन किया जा रहा है। जुर्माना लगाया जाएगा।
इनसेट-
चंडीगढ माल ले जाने के लिए जा रही पकड़ी गई डीसीएम मामले में जल्द होगी जुर्माना लगाने की कार्यवाही
कायमगंज – :
इससे पहले 5 सितंबर की रात जीएसटी टीम ने पुलिस बल के साथ कायमगंज कटिया मार्ग पर तंबाकू से भरी डीसीएम संख्या यूपी 76 टी 7985 पकडी थी । जिससे माल चंड़ीगढ़ भेजा रहा था। टीम को 50 हजार के कम के बिल दिखाए गए थे।सोमवार को टीम ने माल का भौतिक सत्यापन किया। सहायक आयुक्त ने बताया संबंधित फर्म ने ओरछा, नस दाना, नस लकड़ी के 135 बैग 1 लाख 48 हजार 8 सौ 97 की कीमत दिखाई है। सोमवार को माल का भौतिक सत्यापन किया गया। अभी तक फर्म के प्रोपराइटर सामने नहीं आए है। एसी ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आंकलन कर जुर्माना लगाया जाएगा।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes