KAIMGANJ NEWS मकान का लेंटर डाल कर वाइक से वापस आ रहे दो भाई भेंसों के झुण्ड की चपेट में आकर हुए गंभीर घायल – एक की हुई दुखद मौत

IMG 20240905 WA0112

Kaimganj news- घायल साथी चचेरा भाई जिंदगी मौत के बीच है उपचाराधीन
कंपिल – कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह दुखद घटना थाना क्षेत्र कंपिल में सिवारा मार्ग पर हुई । बताया गया कि
कंपिल – सिवारा मार्ग पर लेंटर डालकर लौट रहे दो भाई भैंस के झुण्ड से टकरा गए। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला बसोला निवासी 24 वर्षीय धीरज अपने 20 वर्षीय चचेरे भाई मोतीलाल के साथ बाइक से भीमनगर में लेंटर डाल कर घर जा रहा था। कंपिल सिवारा मार्ग के बीच में रोड पर भैंसों का झुंड खड़ा हो गया। अचाचक एक भैंस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक समेत दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों मौके पर दौड़े और दोनों घायलों को उठाया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां धीरज को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में मोतीलाल का इलाज जारी है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। जहां धीरज का शव देख बिलख पड़े। मृतक की मां वीरावती व बड़े भाई सुनील का रो – रो कर बुरा हाल है।
इनसेट : –
अलग – अलग स्थान पर 10 घायल, चार की हालत गंभीर
कायमगंज –
अलग अलग स्थानों पर कंपिल क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी सनी, चमन नगरिया निवासी बुजुर्ग मीरा व उपेंद्र, कंपिल के ही गांव खाड़ेनगला महमूद निवासी रामादेवी, क्षेत्र के गावं इनायतनगर निवासी सूरजमुखी, जनपद एटा के थाना अलीगंज के गावं जानीपुर निवासी रामस्वरूप व उसका पुत्र सुरजीत सिंह, चिलसरी निवासी स्वदेश, नगर से सटे गांव लालबाग हमीरपुर निवासी इरशार, नगर के मोहल्ला लोहाई निवासी प्रशांत गुप्ता का तीन वर्षीय पुत्र कियांश गुप्ता घायल हो गए। आसपास के लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सूरजमुखी, रामस्वरूप, सुरजीत, रामादेवी को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes