KAMPIL KAIMGANJ NEWS शातिर उपद्रवियों ने काट कर जमीन पर गिराए हरे भरे आम के दस पेड़

Picsart 24 09 05 16 43 07 443

Kampil Kaimganj news- कुल्हाडी से पेड़ काटने वालों ने मौके पर गुमराह करने के लिए अन्य ग्रामीणों के नाम लिख छोड़ा पर्चा

– आठ बर्ष पूर्व रोपे गए पौधे इससे पहले भी किसी ने काटे थे
कंपिल – कायमगंज /फर्रुखाबाद5 सितम्बर
धरा को हरा भरा रखने के लिए शासन हर वर्ष बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलता है । हरियाली विहीन धरा जहां सूनी दिखाई देती है । वहीं पर्यावरण के लिए भी उपयुक्त नहीं होती है । वृक्षारोपण कार्यक्रम भले ही शासन चलता हो, किंतु कुछ लोग जो वृक्ष तथा पर्यावरण प्रेमी हैं । ऐसे लोग कड़ी मेहनत और देखभाल करके अपनी निजी जमीन पर आम आदि के पौधे लगाकर उन्हें पाल-पोस बड़ा कर देते हैं ।भले ही यह उनकी निजी संपत्ति रहे । किंतु फिर भी हरियाली और पर्यावरण में तो अतुलनीय योगदान देती ही है । ऐसे ही पर्यावरण प्रेमी थाना क्षेत्र कंपिल के गांव हकीकतपुर निवासी औसान सिंह तथा नेपाल सिंह उर्फ सल्ले – पल्ले ने राजवाह ललई के किनारे अपनी 10 बीघा जमीन पर दशहरी तथा आम्रपाली प्रजाति के आम के पौधों को 8 साल पहले रोपा था। देखभाल निराई गुड़ाई तथा सिंचाई आदि प्रबंध करके कड़ी मेहनत से तैयार हुए बाग में आम के पेड़ अब लगभग तैयार हो गए हैं । हरे -भरे खड़े पेड़ काफी अच्छे भी लग रहे थे । कि इसी बीच बुधवार / बृहस्पति की इसी रात को अज्ञात शातिर उपद्रवियों ने इस आम के बाग में लगे हरे भरे आम के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला कर आमों की एक पूरी लाइन जिसमें 10 वृक्ष फल देने लगे थे, पूरे के पूरे 10 वृक्षों को कुल्हाड़ी से काटकर जमीन पर गिरा दिया । पीड़ित बाग स्वामी ने बताया कि लगभग 3 साल पहले भी किसी अज्ञात शातिर ने इसी बाग में से कुछ पेड़ काट कर नष्ट कर दिए थे । उनकी जगह उन्होंने नर्सरी से लाकर दूसरे पौधे रोपित कर दिए थे । अब आम के बाग में लगे सभी वृक्ष फल देने लगे थे। इनमें से 10 पेड़ों को काटकर नष्ट कर दिया । अपने कटे हुए पेड़ देखकर बाग स्वामी काफी द्रवित और भावुक एवं परेशान होता दिखाई दे रहा था । वह बार-बार कटे हुए वृक्षों को निहारता हुआ आहें भर रहा था । इन शातिर दिमाग लोगों ने मौके पर एक पर्चा हस्तलिखित भी छोड़ा है । जिसमें गांव हकीकतपुर के ही कुछ लोगों के नाम लिखे हैं । हालांकि जो नाम लिखे गए हैं ,वह लोग ऐसा नहीं कर सकते । यह बात पीड़ित सहित मौके पर जमा सभी लोग कह रहे थे । लेकिन फिर भी पर्चे में लिखे गए विवरण की यदि हैंडराइटिंग कायदे से खोजबीन कर मिलाई जाए, तो इस वृक्ष उजड़ों कांड का संभवतः पर्दाफाश हो सकता है । पीड़ित ने कंपिल थाना पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दे – अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर – आरोपियों का पता लगा – कार्यवाही करने की गुहार लगाई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes