KAIMGANJ NEWS-घटना की परिस्थितियां संदिग्ध – किंतु परिजन जता रहे हत्या की आशंका
– सनसनी खेज घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कायमगंज /फर्रुखाबाद27 अगस्त2024
दो युवतियों के शव पेड़ की डाल पर दुपट्टे के फंदे में एक साथ फांसी पर झूलते हुए मिले ।घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई ।
परिवार में कोहराम मच गया । सूचना पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे । उन्होंने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश। वहीं फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने लिए – घटना का खुलासा करने के लिए एसओ जी टीम को भी लगाया गया है ।
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भगौतीपुर की है । यहां के निवासी रामवीर की 18 वर्षीय बेटी बबली तथा इसी गांव के निवासी पप्पू की 16 वर्षीय पुत्री शशी आपस में सहेली थी ।
इनसैट : –
कायमगंज –
संदिग्ध दोहरे युवतियों के मौत कांड में मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस युवती बवली के भाई विपिन एवं नन्हें तथा उसकी दिल्ली से गांव आई संबंधी युवती को पूछतांछ के लिए कोतवाली बुला ले गई है ।
इनसैट : –
परिस्थिति संदिग्ध – परिजन जता रहे हत्या की आशंका
कायमगंज –
क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में फांसी पर लटके मिले दोनों युवतियों के शव मिलने पर परेशान मृतक युवतियों के परिजन अपनी बेटियों की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगा रहे थे ।
किन्तु मौके पर एक युवती की दोनों चप्पलें उसी पेड के पास उतरीं रखीं थीं । जबकि दूसरी युवती के पैर में एक चप्पल पहनी हुई थी और दूसरी चप्पल वहीं पड़ी थी । मृतकों के कपड़े भी अस्त व्यस्त नहीं थे । साथ ही सरसरी तौर पर देखने में दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान भी दिखाई नहीं पड़ रहे थे । मोबाइल जो उनके पास था वह उसी पेड के तने वाली शाख पर रखा हुआ मिला । वहीं घटना स्थल के पास किसी तरह के घसीटन के निशान भी नजर नहीं आ रहे थे । जैसी अन्य परिस्थितियां मामले की संदिग्ध हालात के संकेत दे रही हैं । पुलिस इस दोहरे कांड की जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है । शायद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ पता चल सके ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct