KAIMGANJ NEWS किसी अराजकतत्व ने रेलवे ट्रैक पर पेड की शाख का टुकड़ा (बोटा ) डाल दिया – इंजन में फसा – दुर्घटना टली

IMG 20240824 WA0094

KAIMGANJ NEWS- काफी देर तक रुकी रही ट्रेन – फोरेंसिक टीम ने खोजी कुत्ते के साथ पता लगाने का किया प्रयास

– पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कासगंज – कानपुर रेलवे ट्रैक की भटासा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर किसी अराजकतत्व ने कटी हुई सूखी लकड़ी की शाख का कुछ मोटा सा भाग ( बोटा ) डाल दिया । कासगंज – फर्रुखाबाद सुपर ट्रेन कायमगंज स्टेशन से छूट कर समय दिन के लगभग 10-00 बजे जा रही थी । जैसे ही गाडी भटासा स्टेशन पर पहुंचने वाली थी । उसी समय स्टेशन से कुछ पहले ही ट्रैक पर पडी लकड़ी से रेल इंजन टकरा कर घसिट कर आगे बढ़ने लगा । अचानक इंजन से किसी भारी चीज के टकराने का आभास होते ही चालक ने आपात ब्रेक लगाकर गाडी को नियंत्रित किया । और नीचे उतर कर देखा तो इंजन में लकडी का बोटा फसा हुआ दिखाई दिया । चालक दल ने लकडी के टुकडे को किसी तरह बाहर निकाला । इस घटना की सूचना गार्ड तथा चालक ने स्टेशन मास्टर को दी । खबर फैलते ही अफरा तफरी मच गई । ट्रेन कुछ समय तक मौके पर ही खड़ी रही । चालक दल द्वारा जांच के बाद गाडी गंतव्य की ओर रवाना हुए ।
मामले की जांच कर पता लगाने के लिए फारेंसिक टीम खोजी डॉग स्क्वाड के साथ वहां पहुंची । वीडियो एवं फोटो ले खोजी कुत्ते को घुमा कर पता लगाने का प्रयास किया । फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका । सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर सघन निरीक्षण किया । उन्होंने ट्रैक के पास कुछ दूरी पर सूखे पेड़ की काट कर डाली गई शाखों को भी देखा । जो शाखाएँ कटी पड़ी थी । अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी में से किसी अराजक तत्व ने एक शाखा का कटा हुआ बोटा उठाकर रेल पटरी पर डाल दिया । घटना का हर हाल में पता लगाने का पुलिस प्रशासन प्रयास करने में लगा हुआ है । वहीं इसी भटासा रेलेवे स्टेशन प्लेट फार्म पर यात्री सुविधा के लिए स्थापित एक बैंच को भी शरारती तत्वों ने तोड़ फोड़ कर ध्वस्त कर दिया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes