KAIMGANJ NEWS ट्रक मालिक पर तमंचे से गोली चलाने वाला आरोपी अबैध तमंचा सहित गिरफ्तार

Picsart 24 08 11 16 58 49 188

KAIMGANJ NEWS – गनप्वांइट पर कार से जाते समय ट्रक मालिक को रोककर झोंका था फायर जैसा आरोप लगा की गई थी पुलिस से शिकायत
कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 अगस्त2024
मामला चर्चित तम्बाकू व्यवसाई जुबैर से जुडा हुआ बताया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार इसी माह 8 अगस्त की रात जनपद एटा क्षेत्र की कोतवाली अलीगंज के गांव कैल्ठा निवासी ट्रक मालिक अरविंद अपनी कार से फर्रुखाबाद से अलीगंज जा रहा था। जैसे ही अरविंद नगर के पुलगालिब तिराहे के पास पहुंचा ।तभी तंबाकू की फर्जी कंपनी के प्रकरण का आरोपी जुवैर खां अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ मौजूद मिला । जुबैर ने अरविंद को गालियां देना शुरू कर दिया और तमंचे के बल पर कार रोक दी और उसे कार समेत बंधक बनाकर बस स्टेंड की तरह ले गया और कार से उतार कर उससे अवैध तंबाकू की ढुलाई के लिए ट्रक मांगा। अरविंद ने ट्रक देने से मना कर दिया। इसी बीच मौका देख अरविंद अपनी कार छोड़ कर वहां से भागा । तभी जुबैर ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तमंचे से गोली चला दी । अरविंद का आरोप है कि गोली उसकी कनपटी के पास से होती हुई निकल गई। उसका कहना है जुबैर तंबाकू का अवैध कारोबार करता है और गैंगस्टर का आरोपी भी है। उसके ऊपर कई संगीन मुकदमें विचाराधीन हैं। वह पहले भी व्यापारियों को अवैध वसूली की धमकी दे चुका है। और उससे भी रंगदारी की मांग करता है। उसका कहना है कि आरोपी जुबैर कभी भी उसके साथ किसी भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है। अरविंद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जुबैर व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली । उसके तुरंत बाद ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपियों की तलाश में दविश दी। दौरान दविश पुलिस ने जुबैर को पितौरा बेरियों वाली मोड से 315 बोर अबैध तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट की धाराओं के अतिरिक्त अबैध असलाह रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ कर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया । जहां से न्यायायिक अभिरक्षा में जुबैर को जेल भेज दिया गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes