KAIMGANJ NEWS भतीजी को बचाने गए ताऊ की विद्युत्त करंट से हुई दु:खद मौत

Picsart 24 08 08 20 05 13 326

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /कंपिल / फर्रुखाबाद 8 अगस्त
– कंपिल क्षेत्र के गांव इकलहरा में पंखे का तार लगाते समय युवती को करंट लग गया। बचाने गए उसके ताऊ की बिजली से चिपकर मौत हो गई। दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया। हादसे की जानकारी पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
गांव इकलहरा निवासी रशीद हुसैन की 5 वर्षीय पुत्री शहनाज घर में पंखे का तार लगते समय बिजली से चिपक गई। चीखने की आवाज सुनकर उसका ताऊ शाबिर हुसैन मौके पर पहुंचा और उसे किसी तरह बिजली से छुडाया। लेकिन इसी बीच वह खुद बिजली से चिपक गया। परिजन मौके पर पहुंचे और शाबिर को किसी तरह बिजली से छुडाया और बाइक से सीएचसी लेकर दौड़े। तभी रास्ते में परिजनों को डॉयल 112 मिल गई। पुलिस ने शाबिर को सीएचसी पहुंचाया । जहां डॉक्टर विपिन ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाईयों में सबसे बडा था। परिजनों ने बताया कि मजदूरी का कार्य करता था। मृतक के 3 पुत्र मुशर्रफ, जाकिब, सलमान व 4 पुत्रियां मीना, रुकसाना, करीना व करिश्मा है। मृतक की मां नूरजादी व पत्नी शरीना बेगम का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा है। मामले की सूचना तहसील प्रशसान को दी गई। इस पर क्षेत्रीय लेखपाल अनुज चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes