KAIMGANJ NEWS फिर व्यस्त सड़क मार्ग के पास काटे गए लहलाते हरे भरे पेड़
– एसडीएम के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम – की काटी गई लकड़ी बरामद
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज – फर्रुखाबाद सड़क मार्ग पर स्थित टेड़ीकोन वाली जगह के पास हरे पेड़ों के कटान के दौरान तहसील प्रशासन को देख लकड़ी माफिया भाग गए। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
क्षेत्र में लकड़ी माफिया हरे पेड़ों का कटान करने से बाज नहीं आ रहे है। लकड़ी माफियाओं ने पहले इनायतनगर में हरे आम के दर्जनों पेड़ काटे। इसके बाद सुल्तनापुर में भी रात के अंधेरे में हरे पेड़ काट दिए। यह कार्य होता रहा और वन विभाग सोता रहा। हां बार बीते माह में हरे पेड़ों के कटान की संख्या बढ़ी है। बाद में वन विभाग के संज्ञान में पहुंचने पर मामूली जुर्माना लगाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। इससे उसकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। मंगलवार की रात फिर लकड़ी माफिया कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेड़ीकोन के समीप एक मंदिर के सामने हरे पेड़ों का कटान कर रहे थे । लेकिन वन विभाग सोया था। तभी एसडीएम को सूचना मिली कि अवैध तरीके से पेड़ों का कटान हो रहा है। उन्होंने फौरन नायब तहसीलदार सृजन कुमार व नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को टीम के साथ भेजा । वहीं वन विभाग को भी मौके पर जाने का निर्देश दिया । सबसे पहले तहसील प्रशासन पहुंचा। उसके बाद वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार पहुंचे। जहां इन टीमों को देख लकड़ी काटने वाले भाग गए। टीम ने मौके पर कटे पेड़ देखे। वन विभाग ने उनकी नापजोख की। नायब तहसीलदार ने जांच की। एसडीएम ने बताया कि हरे पेड़ों का कटान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएगे। दोषियों के विरुद्ध जुर्माना के अतिरिक्त भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct