KAIMGANJ NEWS चंद रोज पहले बनी संपर्क मार्ग की पुलिया हुई ध्वस्त आवागमन प्रभावित ग्रामीणों में रोष – ज्ञापन सौंप की जांच का मांग

Picsart 24 03 20 21 20 34 620

KAIMGANJ NEWS- सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने पुलिया के अलावा बिजली – स्वास्थ्य तथा स्वच्छता व नालियों की स्थिति में सुधार की भी मांग की है
कायमगंज /फर्रुखाबाद .
कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला गोदाम तथा उसके आगे बसे गांव सुल्तानपुर को जाने वाले संपर्क मार्ग की पुलिया बरसात की चंद बूदों में ही ढह कर नष्ट हो गई l जिससे ग्रामीणों को आवागवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के10 दिन में ही पुलिया टूट कर नष्ट हो गई । उनका मानना है कि ठेकेदार तथा अधिकारियों ने निर्धारित स्टीमेट से बहुत कम लागत एवं मानक विहीन निर्माण कराया है । इसीलिए पुलिया ध्वस्त हो गई है । आक्रोशित ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के साथ जोर दार नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा । उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को दिया ।, जिसमें कहा कि ब्लाक शमसाबाद की पांच ग्राम पंचायतों को पड़ोसी जनपद से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इन ग्राम पंचायतों को जिले में ही रहने दिया जाए। उनका कहना कि सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का प्रावधान है । लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में 2 से 4 घंटे बिजली ही मिल पा रही है। जिसके कारण समय से सिंचाई न होने पर उनकी फसलें बर्बाद हो रही है। सीएचसी शमसाबाद में दंत बिभाग में तैनात डॉक्टर कई महीनों से ड्युटी पर नहीं आ रहे हैं । लेकिन उनकी उपस्थिति लगातार दर्ज हो रही है। सीएचसी शमसाबाद के लैब टैक्नीशियन का सीएचसी नबाबगंज के लिए ट्रांसफर हो गया । लेकिन सीएचसी अधीक्षक ने अभी तक रिलीव नहीं किया है। ग्राम पंचायत कक्योली में ग्रामीण जानवरों को सड़कों पर बांधते हैं । जिससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है । गलियों व नालियों की साफ सफाई कराई जाए। बाढग्रस्त इलाके में पशु विभाग की ओर से जानवरों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाए। नगला गोदाम व सुल्तानपुर को जोडने वाली पुलिया का निर्माण 10 दिन पहले हुआ था। पुलिया टूट गई है। आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कायमगंज न०पा ० का पानी लालबाग मार्ग से होता हुआ कुंडा तक जाता है। जिसके कारण गंदे पानी के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं। ज्ञापन के दौरान दीपू राठौर, धर्मेंद्र, ज्ञानेश राजपूत, अंकित गंगवार, अजीत कुमार, कुवरपाल गौतम, असफर अहमद, उपेंद्र सिंह, राजकुमार, अरजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes