KAIMGANJ NEWS चोरों का तांडव : -एक ही गांव में तीन घरों में चोरी, चौथी जगह चोरी का प्रयास

Picsart 24 08 04 16 36 39 303

KAIMGANJ NEWS -एक जगह नकब लगाकर, वहीं दो जगह ताले तोड़कर, चौथे घर में भी ताला चटका कर किया गया चोरी का प्रयास

कायमगंज /फर्रुखाबाद 4 अगस्त2024
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव में एक ही रात को चोरों ने अपनी वेखौफ हरकतों का खुला खेल दिखाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे दिया । यहां से शातिर चोरों ने नकबजनी तथा ताले तोड़ कर तीन घरों से नकदी व जेवरात एवं अन्य सामान सहित हजारों रुपए की ग्रामीणों की मेहनत की कमाई चुरा ली ।

Picsart 24 08 04 16 37 45 129
मिली जानकारी केअनुसार क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर में शनिवार / रविवार की रात को चोरों ने यहां के निवासी विनोद पुत्र रक्षपाल प्रजापति के कमरे का ताला तोड़कर दो हजार रुपए नकद, ग्यारह साडियां,21 बर्तन चुरा लिए । चोरों ने इसके बाद जनार्दन पुत्र हृदयराम के घर को निशाने पर ले यहां नकब लगाकर बक्शे में रखी5 हजार रुपए नकदी,4 साड़ी , तोडियां, और मंगलसूत्र चुरा लिया। इसके फौरन बाद चोरों ने यहीं के निवासी राकेश राठौर के मकान का ताला तोड कर चोरी का प्रयास किया । किन्तु किसी की आहट सुनाई देने पर चोर चोरी नहीं कर सके । हौंसला बुलंद हो चुके चोरों ने फिर चौथी जगह पहुंचकर
अनवार खां के बन्द मकान को निशाने पर ले लिया । ताला तोड कर अन्दर प्रवेश कर गए । घर में रखी सेफ – अलमारी बक्शे के ताले चटका कर, उनमें रखे सामान को चुरा ले गए । कितने की चोरी हुई इसका पता गृह स्वामी के घर वापस आने पर ही चल सकेगा । क्योंकि गृह स्वामी बाहर गया था, घर में ताला लगा था । चोरी की पुलिस को सूचना ग्राम प्रधान द्वारा दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी वाले स्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है ।

Picsart 24 08 04 16 38 25 940
इनसैट : –
कुछ दिन पहले भी हो चुकी हैं तीन घरों में चोरी
कायमगंज – 4 अगस्त
क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर जहां इसी बीती रात को चार घर चोरों ने निशाने पर लेते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया । इसी गांव में विगत लगभग 10 दिन पहले शातिर चोर तीन घरों से ताले तोड़कर चोरी कर चुके हैं । इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उस समय भी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की बात कही थी । लेकिन आज तक परिणाम केवल शून्य ही रहा है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes