KAIMGANJ NEWE- मातमी ध्वनों के बीच शालीन लहजे में अकीदतमंदों ने पेश की खिराजे अकीदत
– सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहा परियाप्त पुलिस बल
कायमगंज / फर्रखाबाद20 जुलाई2024
कर्बला की कुर्बानियों की याद को एक बार फिर तरोताजा ढंग से महसूस करते हुए अकीदतमंदों ने खिराजे अकीदत पेश कर मोहर्रम की 12 तारीख को नगर में तीजे का अलम शानो सिद्दत के साथ उठाया । पूरे धार्मिक रस्मो रिवाज से यह अलम – हुसैन इस्लामिया कमेटी की जानिब से उठाया गया । जुलूसे अलम के मौके पर बड़ी तादाद में हुसैन पर भरोसा रखने बाले मौजूद दिखाई दे रहे थे । नगर में अलम सुबह 9 बजे जामा मस्जिद से उठाया गया । अलम के पीछे तीन गाड़ियां और सजाई गई थी । जिनकी सजावट आकर्षण का केंद्र रही। उनके पीछे पांच छोटे अलम और थे जो हुसैन के चाहने वाले कम उम्र के बच्चे उठाकर जुलूस में शामिल थे । ऐशे हर अलम के पास बच्चों की ही भीड़ दिखाई दे रही थी । जो या अली या हुसैन के नारे लगा रहे थे। अलम के सबसे आगे मातमी नजारा दिखाई पड़ रहा था । जिसमें बज रहे बड़े-बड़े ढोलों की मातमी आवाज पूरे नगर में गूंज रही थी । जगह-जगह लंगर तक्सीम किया जा रहा था। हुसैन के चाहने वाले जगह-जगह ठंडा पानी शरबत और कोल्ड ड्रिंक पिला रहे थे। कोई मिठाई तो कोई खाने का इंतजाम कर लोगों को बांट रहा था । काफी तादाद में लोगों की भीड़ थी। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिए चाक चौबंद नजर आ रहा था । कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ पूरे रास्ते भर जुलूस के साथ ही पैदल मार्च कर व्यवस्था पर नजर जमाए रहे । इस मौके पर कमेटी के सदर मुन्ने खां, अकमल मंसूरी, ज़फर मंसूरी, दानिस खां, आसिब, राजिक, अजमल, अफजल, बहार मियां, अब्दुल मंसूरी, अज़हर मंसूरी, आमिर खानसामा, नन्नू, फरमान, फैशल, सालिम, जोहद, अमन, फैमुद्दीन, अखलीम, राजा, क़ासिब, रजी, लालू, इरफ़ान आदि विशेष रूप से इंतजाम में व्यस्त रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May