KAIMGANJ NEWS बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल, परिजनों ने जताई हत्या की आंशका

IMG 20240716 WA0058

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद16 जुलाई2024

जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के गांव विजयपुर निवासी22 वर्षीय मोहित यादव पुत्र राजवीरसिंह अपने एक साथी के साथ जिला बदायूं में दावत में गया था। वापस आते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई । जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया । मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव विजयपुर निवासी 22 वर्षीय मोहित यादव अपने साथी चन्द्रदेव के साथ जनपद बदायूं के थाना उसहैत के गांव तितुरी में दावत खाने गया था। देर रात दोनों दावत खाकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में कंपिल अटैना के पास बाइक फिसल गई और पत्थर से जा टकराई, घटना में दोनो गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी लाकर भर्ती कराया । जहां डाक्टर ने मोहित यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल चंद्रदेव को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे और बेटे का शव देख बिलख पडे़। मौत पर चाचा रूपराम, भाई दीपक, मुनीश, रोहित, बहन प्रियंका व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था । परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था।
इनसेट : –
मृतक के चाचा ने व्यक्त की हत्या की आशंका
कायमगंज16 जुलाई
मोहित यादव की मौत पर उसके चाचा रूपराम ने कहा कि मौत दुर्घटना में नहीं हुई । उनके अनुसार मोहित की हत्या की गई है । जबकि रूपराम सीधे सीधे किसी का नाम नहीं ले रहे थे । मौके पर पहुँच कंपिल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes